{"_id":"5b4e41e64f1c1b8f568b4e39","slug":"15318553301-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजेश बवानिया गैंग के सदस्य अंकित का सहयोगी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजेश बवानिया गैंग के सदस्य अंकित का सहयोगी गिरफ्तार
Updated Wed, 18 Jul 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राजेश बवानिया गैंग के सदस्य अंकित का सहयोगी गिरफ्तार
नई दिल्ली। द्वारका जिले की वाहन चोरी निरोधक शाखा ने राजेश बवानिया गैंग के सदस्य अंकित उर्फ केतू के सहयोगी को नजफगढ़ से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाश की पहचान खेड़ा गांव निवासी योगेश शर्मा(23) के रूप में हुई है। उसके पास से पुलिस ने मोबाइल फोन और बाइक बरामद की है। मोबाइल फोन को बदमाश ने नजफगढ़ में एक शख्स से झपटा था। पुलिस ने बताया कि योगेश मूलत: झज्जर हरियाणा का रहने वाला है। वह दिल्ली के विनोद नगर में रहने लगा। यहां से 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह ई-पोटल में काम करने लगा। कुछ दिन बाद वह नौकरी छोड़कर खेड़ा गांव में रहने लगा और राजेश बवानिया गैंग के बदमाश अंकित उर्फ केतू से जुड़ गया। फिलहाल पुलिस योगेश से पूछताछ कर जांच में जुटी है। ब्यूरो
-------
कार को जब्त कर शराब की बोतलें बरामद
नई दिल्ली। द्वारका नार्थ थाना पुलिस ने एक कार को जब्त कर उसमें से 17 कार्टून शराब की बोतलें बरामद की है। कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश कर रही है। पुलिस उपायुक्त एंटो अल्फोंस ने बताया कि आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए जिले में पुलिस की गश्त तेज की गई है। सोमवार देर रात पुलिसकर्मी बाइक पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सेक्टर -6 ए के पास उन लोगों ने एक सफेद रंग की कार को संदिग्ध हालत में घुमते हुए देखा। कार को रोकने की कोशिश की तो चालक कार को भगाने लगा। पुलिसकर्मियों ने कार का दो किलोमीटर तक पीछा किया और अंधेरे का फायदा उठाकर चालक कार को छोड़कर फरार हो गया। ब्यूरो