फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   पशु अस्पताल का सरकारी डॉक्टर चला रहा खुद का क्लीनिक

पशु अस्पताल का सरकारी डॉक्टर चला रहा खुद का क्लीनिक

Wed, 11 Jul 2018 11:40 PM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
पशु अस्पताल का सरकारी डॉक्टर चला रहा खुद का क्लीनिक
फोटो
विज्ञापन

---

सरकारी अस्पताल में चला रहा था निजी क्लीनिक
- करप्शन फ्री इंडिया के सदस्यों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया जारी
अमर उजाला ब्यूरो
दनकौर। कस्बा स्थित पशु अस्पताल में तैनात एक डॉक्टर पर कई माह से अस्पताल परिसर में निजी क्लीनिक चलाने का आरोप लगा है। बुधवार को करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ता जब अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर निजी क्लीनिक चला रहा था। संगठन के कार्यकर्ताओं ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर जारी कर दिया। कार्यकर्ताओं ने मौके पर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ प्रदर्शन किया साथ ही जिलाधिकारी से मामले की शिकायत करने की बात कही है।

संगठन के जिलाध्यक्ष दिनेश नागर ने बताया कि पशुओं के सरकारी अस्पताल में एक डॉक्टर ने परिसर के अंदर ही निजी क्लीनिक बनाया हुआ है। डॉक्टर लोगों से पशुओं का इलाज और दवाओं के लिए पैसे वसूल रहा है। संगठन के कार्यकर्ता जब बुधवार को अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर निजी क्लीनिक चलाते मिला। विरोध में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर डॉक्टर को निजी क्लीनिक बंद करने की हिदायत दी और जल्द ही मामले की शिकायत जिलाधिकारी से करने की बात कही। इस दौरान प्रदीप कुमार, इंद्रजीत प्रधान, भगत, सुशील कुमार, राहुल नागर, सोनू नागर, टीटू और रवि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed