फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   घर में घुसकर गृहस्वामी से मारपीट, फायरिंग

घर में घुसकर गृहस्वामी से मारपीट, फायरिंग

Wed, 11 Jul 2018 11:24 PM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर गृहस्वामी से मारपीट, फायरिंग
घर में घुसकर व्यक्ति से मारपीट, फायरिंग
विज्ञापन

- कोतवाली क्षेत्र का मामला, बचाव के लिए आई पत्नी व भाई को भी पीटा
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। कासना गांव में दबंग प्रवृति के कुछ लोगों ने घर में घुसकर गृहस्वामी को पहले लाठी-डंडों और लोहे की राड से पीटा और बाद में फायरिंग की, जिसमें गृहस्वामी बाल-बाल बच गया। फायरिंग की आवाज सुन पीड़ित का भाई और पत्नी मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उनसे भी मारपीट की। महिला के पति को गंभीरावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। परिजन ने सूरजपुर स्थित एसएसपी कार्यालय पहुंचकर पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है।

कासना गांव में पपेंद्र अपने परिवार सहित रहता है। मंगलवार देर रात पड़ोस के ही रहने वाले अमित, नरेश, कविता, राजवीर, सौरभ और बिट्टू लाठी-डंडे से लैस होकर आए और युवक से अभद्र व्यवहार करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और तमंचे से फायरिंग की। हालांकि, वह बच गया। बीच बचाव करने पहुंची पत्नी रचना और भाई रविंद्र को भी लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित की पत्नी रचना का आरोप है कि पति को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद वह आरोपियों के डर से अपने घर नहीं जा सकी। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र शर्मा का कहना है कि दोनों पक्षों की महिलाओं के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed