फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   चार हत्या और दो हत्या के प्रयास में मामलों में आरोपी गिरफ्तार

चार हत्या और दो हत्या के प्रयास में मामलों में आरोपी गिरफ्तार

Tue, 10 Jul 2018 08:36 PM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
चार हत्या और दो हत्या के प्रयास में मामलों में आरोपी गिरफ्तार
चार हत्या के मामले में पैराल से फरार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन


नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके से पुलिस ने पैरोल से फरार बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी हत्या के चार और हत्या की कोशिश के दो मामलों में शामिल रहा है। आरोपी की पहचान शाहिद उर्फ रविंदर उर्फ राजू (24) के रूप में की गई है। पुलिस ने आरोपी के पास से पिस्टल व चोरी की बाइक बरामद की है।
उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि सीलमपुर इलाके में सोमवार शाम को पुलिस को सूचना मिली कि विशाल बंटी गैंग के दो बदमाश अवैध हथियार के साथ आने वाले हैं। करीब शाम 7.40 बजे बिना नंबर प्लेट की बाइक पर दो संदिग्ध युवक आते हुए दिखाई दिए। पुलिस टीम को देखकर आरोपी भागने लगे। इसके बाद पुलिस ने पीछा कर शाहिद उर्फ रविंदर को दबोच लिया।
विज्ञापन

आरोपी के पास से तमंचा व कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपी ने खुलासा किया है कि वह विशाल बंटी गैंग का बदमाश है। वह अपने साथी के साथ उत्तर-पूर्वी जिले में वारदात को अंजाम देने आया था। आरोपी ने गैंगवार में शामिल रहा है। 15 अप्रैल को वह अपने भाई की शादी के लिए पैरोल पर जेल से बाहर आया था। इसके बाद उसने सरेंडर नहीं किया। पुलिस उसकी तभी से तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed