{"_id":"5cdc2e60bdec22075a3bd619","slug":"151557933664-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"म्यू-2 में बेटी को फ्लैट दिखाने आई दिल्ली कांग्रेस की पूर्व सचिव पर फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
म्यू-2 में बेटी को फ्लैट दिखाने आई दिल्ली कांग्रेस की पूर्व सचिव पर फायरिंग
विज्ञापन
बेटी को फ्लैट दिखाने आई दिल्ली कांग्रेस की पूर्व सचिव पर चलाई गोली
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर म्यू स्थित ओमेक्स पाम ग्रीन सोसाइटी में बेटी को फ्लैट दिखाने आई दिल्ली कांग्रेस की पूर्व सचिव व बेटी पर सोमवार शाम बाइक सवार नकाबपोशों ने गोली चला दी। गोली कार की चालक सीट की साइड के शीशे को तोड़ती हुई दूसरी साइड के दरवाजे में जा घुसी। मां-बेटी पर इससे पूर्व भी दिल्ली के उत्तम नगर में चार बदमाश छेड़छाड़ का विरोध करने पर जानलेवा हमला कर चुके हैं। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, लोक विहार, पीतमपुरा निवासी पूनम सहगल बेटी मलिका के साथ वृंदावन घूमने गई थीं। वहां से लौटते समय सोमवार को वह बेटी को ग्रेटर नोएडा म्यू सेक्टर स्थित ओमेक्स पाम ग्रीन सोसाइटी में फ्लैट दिखाने के लिए ले आईं। शाम करीब पांच बजे वेंटो कार से दोनों सोसाइटी से निकलकर मुख्य सड़क पर पहुंचीं। इस बीच एक बाइक पर सवार दो नकाबपोशों ने कार के बगल में बाइक लगाई और महिला पर गोली चला दी। गोली ड्राइविंग साइड के शीशे को तोड़ती हुई दूसरी साइड में बैठी उनकी बेटी के पास से निकलकर खिड़की में धंस गई। बदमाशों ने दोबारा उन्हें गोली मारने का प्रयास किया, लेकिन किसी कारण से गोली नहीं चली। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। पूनम ने बताया कि करीब पांच मिनट बाद उन्होंने पुलिस को कॉल कर घटना की जानकारी दी। पुलिस दोनों को सूरजपुर कोतवाली लेकर पहुंची। जहां महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पूनम ने आरोप लगाया कि पुलिस ने कार की सफाई करने के बाद रात आठ बजे फॉरेेंसिक टीम से जांच कराई।