{"_id":"5ccc4c6abdec220774413013","slug":"151556892778-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आृषण बेचकर दी थी पति की हत्या की सुपारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आृषण बेचकर दी थी पति की हत्या की सुपारी
विज्ञापन
पति की हत्या की साजिश रचने वाली महिला गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा। पति के तलाक न देने व अवैध संबंध के कारण सेल्स मैनेजर रूपेंद्र सिंह चंदेल की हत्या की साजिश रचने वाली आरोपी पत्नी अमृता को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बिसरख कोतवाली पुलिस को आरोपी महिला से पूछताछ में बताया है कि उसने घर के आभूषण बेचकर हत्या आरोपी भूले व सुमित को तीन लाख रुपये की सुपारी दी थी। इनमें डेढ़ लाख रुपये वारदात से पहले और शेष डेढ़ लाख वारदात के बाद प्रेमी ओमवीर के हाथ से दिलाए थे।
पुलिस के अनुसार, मूलरूप से महोबा निवासी रूपेंद्र गौड़ सिटी-2 के गैलेक्सी नॉर्थ एवेन्यू के फ्लैट में पत्नी अमृता व बेटे के साथ रहते थे। 28 अप्रैल को उनका शव उनकी ही कार से बरामद किया गया था। गोली मारकर हत्या की गई थी। रूपेंद्र की हत्या अमृता ने अवैध संबंध के कारण तीन लाख रुपये सुपारी देकर करवाई थी। पुलिस ने अमृता के प्रेमी ओमवीर, उसके साथी हापुड़ निवासी सुमित व बुलंदशहर निवासी भूले को गिरफ्तार कर लिया था। अब शुक्रवार को पुलिस ने अमृता को गौड़ सिटी-2 स्थित उसके फ्लैट से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, अमृता के ओमवीर से अवैध संबंध थे और वह उसके साथ रहने के लिए रूपेंद्र को तलाक देना चाहती थी। रूपेंद्र तलाक के लिए तैयार नहीं था। इसी कारण अमृता ने ओमवीर से मिलकर हत्या की साजिश रच डाली। इसके लिए अमृता ने वारदात से पहले घर से आभूषण निकालकर प्रेमी ओमवीर को दे दिए। इनमें से दो सोने की चूड़ी और दो गले के हार बेचकर डेढ़ लाख रुपये दोनों एडवांस में दिए गए। इसके बाद वारदात के बाद फिर से आभूषण बेचकर दोनों आरोपियों को डेढ़ लाख रुपये का भुगतान किया।
आभूषण को लेकर पुलिस को किया गुमराह
पुलिस के मुताबिक, वारदात के बाद ही अमृता की गतिविधि से पुलिस को उस पर शक हो गया था। पति की हत्या के बावजूद उसके चेहरे पर दुख के भाव नहीं थे और वह पुलिस की हर बात का बेबाकी से जवाब दे रही थी। अमृता ने आभूषण के संबंध में पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। उसने पुलिस से कहा था कि रूपेंद्र घर से आभूषण लेकर निकले थे। अमृता ने यह दिखाने का प्रयास किया था कि आरोपियों ने आभूषण लूटकर रूपेंद्र की हत्या कर दी या फिर लूटपाट का विरोध करने पर हत्या की गई।
विज्ञापन
--------
आरोपी महिला को पति की हत्या की साजिश में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। महिला ने पूछताछ में जानकारी दी है कि उसने आभूषण बेचकर पति की हत्या की सुपारी दो बार में दी थी।
- मनोज पाठक, बिसरख कोतवाली प्रभारी