{"_id":"5c7eb580bdec2214355651f1","slug":"151551807872-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विरोधियों पर दबाब बनाने को बेटी के पैर में गोली मारने वाला पिता गिरफतार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विरोधियों पर दबाब बनाने को बेटी के पैर में गोली मारने वाला पिता गिरफतार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विरोधियों पर दबाव बनाने के लिए अपनी ही बेटी के पैर में मारी गोली
पुन्हाना के गांव खवाजलिकलां का मामला, 3 लोगों के खिलाफ दर्ज कराया था झूठा मुकदमा, आरोपी पिता गिरफ्तार
- गांव में लंबे समय से चली आ रही आपसी रंजिश के कारण दिया था वारदात को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
पुन्हाना। अपने विरोधियों पर दबाव बनाने के लिए अपनी ही बेटी के पैर में गोली मारने वाले पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे मंगलवार को अदालत में पेश किया गया जहां से पुलिस ने उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामला पुन्हाना खंड के गांव खवाजलिकलां का है। वहीं आरोपी ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है कि अपना केस कमजोर होने के कारण उसने साजिश के तहत विरोधी पक्ष पर दबाव बनाने के लिए झूठा आरोप लगाकर पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया था।
पिनगवां थाना प्रभारी समसुदीन ने बताया कि खवाजलिकलां निवासी शरीफ पुत्र छोटे खां ने 4 जनवरी को पुलिस को शिकायत दी थी कि गांव के 3 लोगों ने उसकी 8 वर्षीय बेटी मोहीमा पर जानलेवा हमला करते हुए कट्टे से उसके पैर में गोली मार दी। शिकायत के आधार पर हक्कू पुत्र हमीदा, फारुख और मुबीन के खिलाफ हत्या का प्रयास करने सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया था। जिसके बाद पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की गई तो जांच में पाया गया कि गांव में कुछ लोगों से उसकी रंजिश चली आ रही है। आपसी रंजिश के चलते मोहीमा के पिता शरीफ ने ही गांव के जंगल में ले जाकर अपनी बेटी के पैर में गोली मारी थी और साजिश के तहत गांव के 3 लोगों को मामले में फंसा दिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि गत 31 दिसंबर 2018 को गांव खजूरीकलां में शरीफ और शहाबुद्दीन में किसी बात पर झगड़ा हो गया था। मामले में एक तरफ से 3 जनवरी को 18 तथा दूसरी तरफ से 4 जनवरी को 8 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में शरीफ की तरफ से कमजोर मुकदमा दर्ज होने के कारण उसने षड्यंत्र के तहत अपनी ही बेटी के पैर में कट्टे से गोली मारकर 3 लोगों को फंसाने का प्रयास किया जिसकी गहराई से जांच की गई तथा खुद आरोपी शरीफ ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपी पिता शरीफ को कोर्ट में पेश कर 2 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है, ताकि उससे पूछताछ के दौरान वारदात में प्रयोग किए गए कट्टे को बरामद किया जा सके। इसके साथ ही घटना में अन्य लोगों के शामिल होने का भी खुलासा हो सकता है। - समसुदीन, थाना प्रभारी पिनगवां।