{"_id":"5b99a27d867a557f015d1d43","slug":"151536795261-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमबीबीएस के नाम पर ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एमबीबीएस के नाम पर ठगी
Updated Thu, 13 Sep 2018 05:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेडिंग: मेडिकल में दाखिले के नाम पर फर्जीवाड़े में 9 पर केस
एजेंसी के 220 कर्मचारियों ने भी कंपनी के सीईओ समेत कई के खिलाफ दी तहरीर
पुलिस ने कहा, कर्मचारियों की शिकायत को भी छात्रों की रिपोर्ट में जोड़ा जाएगा
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। मेडिकल कॉलेज में दाखिले के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाली ग्लोबल करियर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के सीईओ समेत नौ अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इसके अलावा कंपनी के 220 कर्मचारियों ने भी दो माह से वेतन नहीं मिलने के विरोध में बुधवार को सेक्टर-58 थाने पहुंचकर शिकायत दी है।
सीओ राजीव कुमार सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया करीब 15 छात्रों से 26 लाख रुपये की ठगी हुई है। एक छात्र के अभिभावक गौतम विश्वास से 6 लाख रुपये ठगे थे। उनकी ओर से ही एजेंसी के सीईओ उत्कर्ष सिंह, मनीष सिंह, राकेश, रौनक, दीपक, अंशिका, संजीव, देवेंद्र आर्य व विकास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं और उनके मोबाइल भी बंद हैं। सीओ ने बताया कि कर्मचारियों की शिकायत को भी गौतम विश्वास के साथ जोड़ा जाएगा और इस मामले की एक ही तरह से जांच कराई जाएगी। ग्लोबल करियर प्राइवेट लिमिटेड के नाम से करीब तीन माह पहले एजेंसी शुरू हुई थी। एजेंसी ने मेडिकल, इंजीनियर, बीएड समेत सभी कोर्सों में दाखिला कराने के नाम पर छात्र-छात्राओं से लाखों रुपये हड़पे है। विशेष रूप से नीट पास करने वाले छात्रों को तलाश किया जाता था।