फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   man absconding for 5 years arrested in duping 17 lakh

17 लाख की धोखाधड़ी में 5 साल से फरार को दबोचा

Thu, 09 Aug 2018 10:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 09 Aug 2018 10:10 AM IST
विज्ञापन
man absconding for 5 years arrested in duping 17 lakh

दुकान बेचने नाम पर 17 लाख रुपये की धोखाधड़ी करके 5 साल से फरार चले रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ अदालत से गैर जमानती वारंट जारी हो चुका था। आरोपी पुनीत त्यागी को सेक्टर-20 थाना पुलिस ने दिलशाद गार्डन से गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर मनीष सक्सेना ने बताया कि सेक्टर-26 जयपुरिया प्लाजा की दुकान बेचने के नाम पर गाजियाबाद निवासी पुनीत त्यागी ने 2013 में दुकान बेचने के नाम पर 17 लाख रुपये बयाने के तौर पर सचिन अम्बावता से लिए थे। आरोपी ने दुकान बनाने के बाद अधिक रकम में किसी दूसरे व्यक्ति को बेच दी। जब उन्होंने अपना पैसा मांगा तो एक चेक दे दिया। जो बाउंस हो गया। उस दौरान सेक्टर-20 कोतवाली ने उनकी शिकायत की थी।
विज्ञापन


मगर रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो उन्होंने अदालत की शरण ली। कोर्ट ने हस्तक्षेप करते हुए रुपये वापस करने के लिए कई बार चेतावनी दी लेकिन आरोपी हाजिर नहीं हुआ तो उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया गया था। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए काफी प्रयास कर रही थी। मगर मंगलवार रात को उसकी लोकेशन दिलशाद गार्डन मिली तो वहीं उसे उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी के खिलाफ सेल्स मैनेजर ने दी शिकायत
नोएडा। सेक्टर-62 स्थित एक सोलर लाइट बनाने वाली कंपनी पर उसी के सेल्स मैनेजर ने 30 लाख की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। सेल्स मैनेजर ने आरोप लगाया है कि कंपनी मालिक न तो लोगों के ऑर्डर पूरा कर रहे हैं और न ही उनके पैसे वापस कर रहे हैं। जबकि जिन लोगों से वह आर्डर लेकर आए थे वो उस पर तकादा कर रहे हैं। इस मामले की शिकायत सेल्स मैनेजर दीपक कुमार ने सेक्टर-58 कोतवाली में दी है। इंस्पेक्टर पंकज राय का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed