{"_id":"5b5b31214f1c1ba61f8b56cf","slug":"151532703009-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट का फालोअप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट का फालोअप
Updated Fri, 27 Jul 2018 08:20 PM IST
विज्ञापन
हेडिंग: 7 लाख की लूट में पीड़ित ही पुलिस के घेरे में
टेलीकॉम कंपनी के कलेक्शन एजेंट के संपर्क वालों की जांच शुरू
एजेंट और बदमाशों की मोबाइल लोकेशन निकाली जा रही
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। फेज-दो कोतवाली क्षेत्र में टेलीकॉम कंपनी के कलेक्शन एजेंट से हुई सात लाख रुपये की लूट में पीड़ित ही पुलिस के घेरे में आता जा रहा है। एजेंट और बदमाशों की मोबाइल लोकेशन और दोनों पीड़ित की मोबाइल कॉल डिटेल निकाली जा रही है।
एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि टेलीकॉम एजेंट रोहित वर्मा बृहस्पतिवार देर शाम नोएडा-ग्रेटर नेाएडा से 7 लाख रुपये की रकम लेकर आ रहा था। लाखों रुपये होने के बावजूद उसने दूसरे युवक को लिफ्ट भी दे दी और आसानी से पैसे भी लुटवा लिए। जब उससे घटनास्थल के बारे में पूछा गया तो एक-दो नहीं, बल्कि 3-3 स्थान पर वारदात होना बताया। इससे वह संदेह के घेरे में आ गया है। पुलिस ने घटनास्थल की लोकेशन के टावर से संबंधित मोबाइल नंबरों को सर्च करना शुरू कर दिया है जिससे मोबाइल की लोकेशन के आधार पर बदमाशों को दबोचा जा सके। इसके अलावा रोहित के मोबाइल की कॉल डिटेल भी निकलवाई जा रही है। इससे ही सुराग मिलने की उम्मीद है।