{"_id":"59611c014f1c1bb26d8b473e","slug":"151499536385-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गिरफ्तार
Updated Sat, 08 Jul 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
अंतरराज्यीय गिरोह के सात बदमाश धरे
ओएलएक्स पर सस्ती गाड़ियां बेचने का झांसा देकर लोगों को हथियारों के बल पर लूटने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के सात बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से पांच कट्टे, पांच कारतूस, तीन गाड़ियां व 65 हजार रुपये बरामद हुए हैं। पूछताछ में बाकी आरोपियों के ठिकाने भी पता चले हैं।
चार जुलाई की रात थाना क्षेत्र के दो पैट्रोल पंपों को हथियारों के बल पर लूटने, व झिर रोड पर वाहनों को लूटने की साजिश रचते सात बदमाशों वसीयत, वारिश निवासी पैमाखेड़ा, आसिफ महूं, आजाद, मोईन व राशिद तिरवाड़ा, सकील निवासी दोहानका थाना पहाड़ी को गिरफ्तार किया था। गिरोह के एक दर्जन बदमाश फरार होने में कामयाब रहे। इन्हें पांच जुलाई को उपमंडल न्यायिक दंडाधिकारी अमित गौतम की अदालत में पेश किया गया था। अदालत ने आरोपियों को आठ जुलाई तक रिमांड दे दिया था। रिमांड के दौरान पुलिस ने इनके पास से 65 हजार की नकदी भी बरामद की है। पुलिस ने दावा किया है कि बाकी आरोपियों को भी शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए मोईन व इसके साथी 19 जून को पुलिस पर फिल्मी अदांज में फायरिंग की थी। उस समय ये एक व्यक्ति का टटलू काटकर 68 हजार 500 रुपये लूट कर फरार हो रहे थे। पुलिस इनका पीछा कर रही थी।
बाकियों की जल्द गिरफ्तारी
आरोपी सस्ती कीमत पर गाड़ियां बेचने का झांसा देकर विभिन्न प्रदेशों के लोगों को हथियारों के बल पर लूटते थे। गिरोह के 20 बदमाशों में से पुलिस ने सात को गिरफ्तार है। बाकी आरोपियों को जल्द पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
-नाजनीन भसीन, पुलिस अधीक्षक, नूंह