नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 09:30 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
विज्ञापन
आईपीएल: मैच में सट्टा नहीं लगाने पर सिर फोड़ा
नोएडा। आईपीएल में सट्टा नहीं लगाया तो एक युवक ने दूसरे का सिर फोड़ दिया। पीड़ित ने कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस से मारपीट की शिकायत की है। होशियारपुर निवासी मनीष कुमार निजी कंपनी में काम करता है। मनीष ने बताया कि बृहस्पतिवार रात वह पड़ोस में एक दोस्त के यहां आईपीएल मैच देख रहा था। तभी टिंकू यादव वहां पहुंचा और सट्टा लगाने का दबाव बनाने लगा। मना करने पर उसके सिर पर डंडा मार दिया। सिर से खून निकलता देख आरोपी वहां से भाग गया। पुलिस का कहना है कि पीड़ित युवक का मेडिकल करा दिया गया है। युवक की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।