फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   डीएम

सुंदर भाटी के भतीजे पर लगी रासुका, डीएम व एसएसपी ने अन्य अपराधियों पर भी दिए कार्रवाई के संकेत

Thu, 06 Dec 2018 01:15 AM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
डीएम
crime amar ujala - फोटो : अमर उजाला
सेक्टर-27 स्थित कैंप कार्यालय में बुधवार को जिलाधिकारी बीएन सिंह व एसएसपी डॉ. अजय पाल शर्मा ने प्रेसवार्ता में सुंदर भाटी के भतीजे अनिल भाटी पर रासुका लगाने की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने जिले में कुछ अन्य अपराधियों पर भी रासुका लगाने के संकेत दिए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अरुण यादव से सुपारी लेकर अनिल भाटी ने 15 नवंबर को शूटरों के जरिये भाजपा नेता शिव कुमार यादव, बलीनाथ व रहीसपाल पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर हत्या करवा दी थी।
विज्ञापन


मामले में अनिल भाटी सहित शूटर नरेश तेवतिया, रावण, अनिरुद्ध भारद्वाज, अमर फौजी उर्फ राजकुमार जेल में बंद हैं। फिलहाल, अनिल भाटी ही सुंदर भाटी गिरोह की कमान संभाले हुए है। ऐसे में इस पर रासुका की कार्रवाई की गई है। जिले में डेढ़ साल में पांच लोगों पर रासुका लग चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि शांति व्यवस्था को कोई खतरा महसूस होता है तो आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। कई अपराधी विभिन्न घटनाओं के कारण जेल में हैं जो जमानत लेकर बाहर आने का प्रयास कर रहे हैं। बाहर आकर ऐसे लोग दोबारा आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे सकते हैं, इसलिए इन्हें रोकने के लिए रासुका का उपयोग किया जा सकता है।

कॉल सेंटर से ठगी में भी लगेगा रासुका
जिलाधिकारी ने कहा कि देश के विदेशों से संबंध बिगाड़ने वाली स्थितियां पैदा करने पर भी रासुका लगाया जा सकता है। हाल ही में अमेरिका सहित 12 देशों के लोगों को ठगने वाले नौ कॉल सेंटर पर पुलिस की कार्रवाई हुई थी।

प्रॉपर्टी विवादों पर भी नजर
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रॉपर्टी के नाम पर लोगों को ठगने का काम भी शांति भंग की बड़ी वजह बनता है। ऐसे अपराधियों को जिला प्रशासन सख्ती से रोकेगा। इसके लिए रासुका सहित अन्य कार्रवाई की जा रही है।


प्रदूषण फैलाने वालों को मिलेगी सजा
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदूषण के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन सख्त रुख अपना रहा है। यदि भविष्य में प्रदूषण फैलाने वालों ने अपनी गतिविधियों पर अंकुश नहीं लगाया तो कड़ी कार्रवाई होगी। ऐसे लोगों पर केस चलेगा जिसमें जुर्माना और सजा का प्रावधान रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed