फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   लाइसेंसी राइफल से की थी बारात चढ़त से पूर्व हत्या

लाइसेंसी राइफल से की थी बारात चढ़त से पूर्व हत्या

Fri, 28 Dec 2018 11:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
लाइसेंसी राइफल से की थी बारात चढ़त से पूर्व हत्या
पलवल के ध्यानार्थ
विज्ञापन

--

फोटो -
लाइसेंसी राइफल से की थी बारात चढ़त से पूर्व हत्या
- नगला चांदन में युवक की हत्या व दो किशोर को घायल करने का आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
रबूपुरा। गांव नगला चांदन में 13 दिसंबर को जगमोहन (18) की गोली मारकर हत्या और दो किशोरों को घायल करने के आरोपी पलवन के सोलड़ा निवासी भीम सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बारात में आने के दौरान चढ़त से पूर्व कार खड़ी करने के विवाद में वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी राइफल बरामद कर ली है।

थाना प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि 13 दिसंबर को हरियाणा के पलवल स्थित गांव सोलड़ा से गांव नगला चांदन में बारात आई थी। बारात चढ़त से पूर्व कुछ बारातियों का घरातियों से कार रास्ते में खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया। इस पर कुछ बारातियों ने फायरिंग कर दी थी। इसमें जगमोहन (18) की गोली लगने से मौत हो गई जबकि प्रेमपाल (15) व अशोक (13) गोली लगने से घायल हो गए थे। वारदात के बाद दूल्हा समेत बाराती मौके से फरार हो गए थे। इसके चलते उस दिन विवाह संपन्न नहीं हो पाया था। इसके अगले दिन पड़ोस के गांव के मंदिर में दुल्हन व दूल्हे के फेरे कराकर विवाह संपन्न कराया गया था। अब पुलिस ने भीमसिंह को गिरफ्तार कर अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed