फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   नकल कर रहे छात्र की अध्यापक ने की पिटाई

नकल कर रहे छात्र की अध्यापक ने की पिटाई

Thu, 27 Dec 2018 11:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
नकल कर रहे छात्र की अध्यापक ने की पिटाई
नकल कर रहे छात्र की पिटाई, परिजनों ने शिक्षक को धुना
विज्ञापन

चिटहेरा गांव के निजी स्कूल का मामला, दोनों पक्षों में हुआ समझौता

अमर उजाला ब्यूरो
दादरी। चिटहेरा गांव स्थित निजी स्कूल में नकल करने पर अध्यापक ने छात्र की पिटाई कर दी। घर जाकर छात्र ने इसकी सूचना परिजन को दी। परिजनों ने स्कूल पहुंचकर शिक्षक को पीट दिया। इससे नाराज अध्यापकों ने कोतवाली पहुंचकर मारपीट और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए परिवार के तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दे दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामसेन सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज होगी। दोनों पक्षों में समझौता गया है। पुलिस ने बताया कि दादरी कोतवाली क्षेत्र के चिटहेरा गांव के निजी स्कूल में गांव का एक छात्र चौथी कक्षा में पढ़ता है। बृहस्पतिवार को वह परीक्षा दे रहा था। कमरे में ड्यूटी दे रहे शिक्षक ने नकल करते देखा तो छात्र की पिटाई कर दी। छात्र ने घर जाकर यह जानकारी परिजनों को दे दी। इससे नाराज परिजनों ने स्कूल पहुंच कर अध्यापक की पिटाई कर दी। बीचबचाव करने पहुंची प्रिंसिपल को पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed