फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   तनख्वाह न मिली तो गल्ले से लेकर गया गार्ड रुपये

तनख्वाह न मिली तो गल्ले से लेकर गया गार्ड रुपये

Sun, 17 Mar 2019 10:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
तनख्वाह न  मिली तो गल्ले से लेकर गया गार्ड रुपये
वेतन नहीं मिलने से नाराज गार्ड गल्ले से रुपये लेकर फरार
विज्ञापन

दुकानदार को उसी के फोन से दी सूचना, रेलवे स्टेशन के एक दुकान पर फोन रख पकड़ी ट्रेन, पुलिस कर रही जांच
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। सेक्टर-50 के मार्केट में रविवार को वेतन नहीं मिलने से नाराज गार्ड स्टोर के गल्ले से 16 हजार रुपये निकालकर फरार हो गया। हालांकि स्टोर संचालक को सुरक्षा गार्ड ने फोन करके सूचना दी और दिल्ली रेलवे स्टेशन की एक दुकान पर मोबाइल रखकर बिहार के लिए रवाना हो गया। गार्ड ने फोन पर मालिक को वेतन न मिलने पर ऐसा करने की सूचना दी। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी है।
सेक्टर-31 निवासी नौशाद का सेक्टर-50 में स्टोर है। सुरक्षा के लिए उसने गार्ड लगा रखा था। मगर पिछले महीने उसे वेतन नहीं मिला। रविवार को सुबह स्टोर संचालक आया और गार्ड से दुकान खुलवाकर वापस चला गया। नौशाद वापस आया तो स्टोर खुला और गार्ड गायब था। पीड़ित ने उसे मोबाइल से संपर्क करने का प्रयास किया। उसका फोन बंद आ रहा था। दुकानदार ने गल्ला देखा तो उसमें रखे 16 हजार रुपये व फोन गायब था। जबकि कुछ रुपये गल्ले में ही रखे थे। कुछ देर में गार्ड का दुकानदार के पास फोन आया। उसने बताया कि गल्ले से 16 हजार रुपये निकाले हैं। मोबाइल भी उसके पास है। मोबाइल वह स्टेशन की एक दुकान पर रखकर जा रहा है। गार्ड ने दुकानदार के फोन से ही दुकान की फोटो खींचकर भेज दी। साथ ही लिखा कि वह दुकान तलाश कर मोबाइल ले जाए। गार्ड बिहार जाने वाली रेलगाड़ी में बैठकर चला गया। नौशाद ने दुकान से अपना मोबाइल वापस लिया।
विज्ञापन


वर्जन
सुरक्षा गार्ड को वेतन नहीं मिला तो वह नाराज होकर स्टोर के गल्ले से 16 हजार रुपये निकालकर ले गया था। हालांकि गल्ले में रुपये और भी रखे थे। वह मोबाइल लेकर गया था। मोबाइल मिल गया है। शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपक कुमार अग्रवाल, सेक्टर-49, इंस्पेक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed