फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   कार की टक्कर से बदमाश की मौत

कार की टक्कर से बदमाश की मौत

Wed, 24 Oct 2018 04:40 AM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 04:40 AM IST
विज्ञापन
कार की टक्कर से बदमाश की मौत
ओएलएक्स पर गाड़ी बेचने का झांसा देकर ठगी के आरोपी की हादसे में मौत
विज्ञापन

-एक बदमाश घायल
अमर उजाला ब्यूरो
फोरोजपुरझिरका। उपमंडल के गांव पाटखोयरी में ओएलएक्स पर सस्ती गाड़ी बेचने के बहाने राजस्थान के चार लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के एक बदमाश की कार से टकराकर मौत हो गई, जबकि उसका साथी बदमाश घायल हो गया। इनके अन्य साथी फरार हैं। ठगी के शिकार पीड़ित पक्ष से पुलिस पूछताछ कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अलआफिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है, जबकि घायल बदमाश को शहीद हसन खा मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया है।

पुलिस के अनुसार सीकर(राजस्थान) निवासी अनुरोध शर्मा, मोहनलाल यादव, संजय यादव व जयपुर निवासी विनोद का भरतपुर हाल इंदाना थाना बिछोर (नूंह) निवासी अफसर उर्फ काला के साथ ओएलएक्स साइट पर डाली गई गाड़ी का तीन लाख रुपये में सौदा तय हुआ था। मंगलवार को अफसर ने अपने 5-6 साथियों के साथ मिलकर कार बेचने के बहाने लूटने की नीयत से चारों लोगों को दिल्ली-अलवर मार्ग से जुड़े पाटखोयरी को जाने वाले कच्चे रास्ते पर बुलाया। वे पाटखोयरी पहुंचे तो अफसर और उसके साथियों ने गन दिखाकर उनसे 20 हजार रुपये व 4 मोबाइल फोन लूट लिए। कार खरीदने आए लोग किसी तरह उनके चंगुल से बचकर भागने लगे तो बाइक सवार बदमाशों ने उनका पीछा किया। इस दौरान अफसर व अब्दुल हक की बाइक कार से टकरा कर दीवार में जा लगी। हादसे में अफसर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अब्दुल हक गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर कार खरीदने आए लोग जब पाटखोयरी पहुंचे तो गांव में शोर मच गया कि ये लोग कार से किसी व्यक्ति को टक्कर मारकर भागे हैं। ग्रामीण रसीद उन्हें पकड़ने के लिए दौड़ा तो उन्होंने उसकी धुनाई कर डाली। फिलहाल पुलिस कार खरीदने आए चारों व्यक्तियों से पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि मामला पेचीदा है। इसलिए दोनों पक्षों से पूरी जानकारी के बाद ही केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed