{"_id":"5b84445342c79246594305d2","slug":"121535394899-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती ने आत्महत्या की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती ने आत्महत्या की
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौतेली मां की प्रताड़ना से परेशान युवती ने जान दी
नोएडा। फेज-थ्री कोतवाली क्षेत्र के चोटपुर में अनुपमा ने रविवार रात को सौतेली मां की प्रताड़ना से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह आरोप मृतका की बड़ी बहन ने लगाया है, लेकिन पुलिस के समक्ष इस तरह की कोई शिकायत नहीं दी गई है। जानकारी के मुताबिक इटावा निवासी अनुपमा (19) और उसकी बड़ी बहन सोनी (22) चोटपुर में पिता और सौतेली मां के साथ रह रही थी। सोनी का आरोप है कि मां की मौत के एक साल बाद ही पिता ने दूसरी शादी कर ली। सौतेली मां उन दोनों बहनों को अपने साथ नहीं रखना चाहती थी। वहीं फेज-थ्री कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अखिलेश त्रिपाठी का कहना है कि सौतेली मां से परेशान करने की बात आई है, मगर अभी तक किसी ने शिकायत नहीं दी है। यदि कोई शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो