फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   कर्नल मामले में सीओ और इंस्पेक्टर किए लाइन हा जिर

कर्नल मामले में सीओ और इंस्पेक्टर किए लाइन हा जिर

Wed, 22 Aug 2018 09:36 PM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
कर्नल मामले में सीओ और इंस्पेक्टर  किए लाइन हा जिर
मुजफ्फरनगर सहित अन्य के लिए
विज्ञापन

------------------------
सेवानिवृत्त कर्नल की गिरफ्तारी प्रकरण
------------------
हेडिंग: सीओ का तबादला, इंस्पेक्टर को किया लाइन हाजिर
बिना जांच के गिरफ्तारी और हथकड़ी लगाकर कोर्ट में पेश करने पर एसएसपी ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। सेक्टर-29 निवासी रिटायर्ड कर्नल वीरेंद्र प्रताप सिंह चौहान को बिना जांच छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार करना और हथकड़ी लगाकर कोर्ट में पेश करना पुलिस को भारी पड़ रहा है। बुधवार को एसएसपी ने सीओ का तबादला करके पुलिस जिला मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है। वहीं, इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया गया है। मामले में चौकी इंचार्ज रवि तोमर और मुंशी को पहली ही निलंबित किया जा चुका है।

दरअसल, 14 अगस्त की सुबह सोसायटी में एक एडीएम की पत्नी ने वीरेंद्र पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। सेक्टर-20 पुलिस ने आनन-फानन में रिपोर्ट दर्ज करते हुए कर्नल को कोर्ट भेज दिया था। कोर्ट ले जाते समय पुलिस ने कर्नल को चोरी के आरोपी के साथ हथकड़ी लगाकर भेजा था। अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। घटना के बाद पुलिस को अपनी गलती का पता चला तो एसएसपी ने में सीओ अनित कुमार का तबादला करते हुए दादरी सर्किल में तैनात कर दिया था और इंस्पेक्टर को थाना सेक्टर-20 से हटाकर थाना सूरजपुर भेज दिया था। इसके बावजूद रिटायर्ड सैन्य अधिकारी सीओ और इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। बुधवार शाम को एसएसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने इंस्पेक्टर सूरजपुर मनीष सक्सेना (घटना के वक्त सेक्टर-20 एसएचओ) को लाइन हाजिर कर दिया। जबकि सीओ अनित कुमार (तत्कालीन सेक्टर-20 थाना क्षेत्र) को भी दादरी से हटाकर जिला पुलिस मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है। हालांकि , वहां पर उनको पुलिस लाइन की जिम्मेदारी दी गई है। उनके स्थान पर सीओ ट्रैफिक और सीओ औद्योगिक सतीश कुमार को सीओ दादरी की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि सीओ सिटी दो राजीव कुमार को अपने चार्ज के साथ-साथ सीओ ट्रैफिक और सीओ इंडस्ट्री की भी जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed