फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   होटल में गर्लफ्रेंड पर खर्चे रुपये, पुलिस को दी लूट की सूचना

होटल में गर्लफ्रेंड पर खर्चे रुपये, पुलिस को दी लूट की सूचना

Thu, 02 May 2019 03:55 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 03:55 AM IST
विज्ञापन
होटल में गर्लफ्रेंड पर खर्चे रुपये, पुलिस को दी लूट की सूचना

विज्ञापन

होटल में गर्लफ्रेंड पर खर्चे रुपये, पुलिस को दी लूट की सूचना
जांच में फर्जी निकला सुपरवाइजर से 62 हजार लूटने का मामला, सीसीटीवी फुटेज से खुली पोल
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। सेक्टर-137 में सुपरवाइजर से 62 हजार रुपये लूटने का मामला फर्जी निकला। दरअसल, पत्नी से झगड़ा करने के बाद सुपरवाइजर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ होटल में रुका और सारे रुपये खर्च दिए। फिर पुलिस को झूठी कहानी सुना दी। मोबाइल डिटेल्स व होटल के सीसीटीवी फुटेज से मामले का खुलासा हुआ। अब एक्सप्रेसवे पुलिस लूट की झूठी सूचना देने वाले पर कार्रवाई करेगी। बदरपुर निवासी अमित एक कैटरिंग कंपनी में सुपरवाइजर है। 24 अप्रैल की सुबह वह कंपनी का पैसा लेकर ग्रेटर नोएडा जा रहा था। उसने पुलिस को सेक्टर-137 के पास वारदात की सूचना दी। पुलिस ने जांच की उसके दूसरे मोबाइल नंबर के बारे में पता चला। नंबर की जांच की गई तो पता चला कि 23 अप्रैल की रात पत्नी से झगड़ा करने के बाद रायपुर के एक होटल गया। होटल के सीसीटीवी में उसके साथ एक महिला भी दिखाई दे रही है। पता चला कि कंपनी के पैसे उसने गर्लफ्रेंड पर खर्च कर दिए। कोतवाली एक्सप्रेस के प्रभारी निरीक्षक हंसराज भदौरिया ने बताया कि शुरू से ही मामला संदिग्ध लग रहा था। वादी की बात और उसकी पत्नी की बातों में भी अंतर आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed