{"_id":"5ac8b8d64f1c1bed618b6155","slug":"11523103958-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यापिका से छेड़खानी के बाद शिक्षक अगवा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अध्यापिका से छेड़खानी के बाद शिक्षक अगवा
Updated Sat, 07 Apr 2018 05:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षिका से छेड़छाड़ के आरोपी शिक्षक को किया अगवा
उपमंडल के एक गांव में निजी स्कूल में कार्यरत एक अध्यापिका के साथ छेड़खानी व जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी शिक्षक के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। वहीं, इसी दिन आरोपी अध्यापक को दर्जनभर लोगों द्वारा मारपीट कर अगवा करने का मामला सामने आया है। इस मामले में दलित समाज में रोष व्याप्त है। वहीं समाज के लोगों ने शनिवार को थाना प्रभारी से मिलकर आयोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी ने पीड़ित परिवार व समाज के लोगों को उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हो पाया है।
पीड़ित शिक्षिका का आरोप है कि वह गांव मोहम्मदपुर स्थित राव इंद्रप्रस्थ विद्यलय में शिक्षक के पद पर कार्यरत थी। उसी विद्यालय में कार्यरत एक शिक्षक आए दिन उसके साथ छेड़छाड़ एवं अश्लील फोटो दिखाकर उसे परेशान करता रहता था। शिक्षक की हरकतों से तंग आकर उसने स्कूल में पढ़ाना बंद कर दिया। आरोप है कि 4 अप्रैल को सुबह करीब 8:30 बजे वह खेत में गेहूं की कटाई कर रही पीड़िता के पास आरोपी शिक्षक आया और उसके साथ जबरन छेड़खानी करने लगा। जब विरोध किया तो उसने कपड़े फाड़ दिए। पीड़िता के शोर मचाने पर ग्रामीण दौडे़ तो आरोपी शिक्षक विक्रम मौकेसे फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
वहीं, दूसरी ओर गांव सूंध निवासी सतबीर ने बताया कि उसका भतीजा विक्रम सिंह राव इंद्रप्रस्थ विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत है। 4 अप्रैल को विद्यालय में पढ़ाने के लिए गया था। आरोप है कि दादू गांव के कुछ लोगों ने स्कूल में पहुंच विक्रम के साथ मारपीट की। जिसके बाद आरोपी उसका कार में अपहरण कर ले गए। पीड़ित ने बताया कि घटना की सूचना उन्हें स्कूल बस चालक व शिक्षकों द्वारा मिली। सूचना मिलने पर पीड़ित परिवार सदस्य व ग्रामीण विद्यालय में पहुंचे। लेकिन काफी छानबीन के बावजूद शिक्षक विक्रम का कोई पता नहीं चल पाया। पीड़ित ने अपने भतीजे की जान को खतरा बताते हुए पुलिस को लिखित शिकायत देकर शिक्षक को सुरक्षित बरामद करने की मांग की है। थाना प्रभारी विजय आनंद का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।