फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   3.सिरफिरे व्यक्ति द्वारा मासूम बच्चें का अपहरण करने का प्रयास

3.सिरफिरे व्यक्ति द्वारा मासूम बच्चें का अपहरण करने का प्रयास

Fri, 06 Apr 2018 04:47 PM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 04:47 PM IST
विज्ञापन
3.सिरफिरे व्यक्ति द्वारा मासूम बच्चें का अपहरण करने का प्रयास
बच्चे को गोद से छीनकर भागा सिरफिरा, दबोचा
विज्ञापन

-परिजनों व राहगीरों ने पकड़ पुलिस को सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
तावडू। नगरपालिका के पास एक सिरफिरे ने मासूम बच्चे का अपहरण करने की कोशिश की। राहगीरों और बच्चे के परिजनों ने उसके इरादों पर पानी फेर दिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बच्चे के पिता जमशेद निवासी गांव सूंध थाना तावडू ने बताया कि 6 अप्रैल की सुबह वह ऑटो से अपनी मां व बहन के साथ बेटे अमर खान(3) को नगर में चिकित्सीय जांच के लिए लेकर आया था। वह पाटौदी चौक पर टैंपो से उतरने के बाद मां व बहन को यादव अस्पताल में बच्चे की जांच करवाने की बात कहकर किसी काम से बाजार चला गया। आरोप है कि उसकी मां और बहन जब बच्चे को लेकर नगरपालिका तावडू के पास पहुंची, तो अचानक एक सिरफिरा व्यक्ति उसकी बहन की गोद से अमर को जबरन छीनकर भाग गया। छीनाझपटी में उसकी बहन नीचे गिर गई। यह देख उसकी मां ने शोर मचा दिया और आरोपी के पीछे दौड़ पड़ी। शोर सुनकर आसपास मौजूद राहगीरों ने आरोपी को घेर लिया और आखिरकार उसे दबोच लिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। चौकी प्रभारी दीपचंद का कहना है कि आरोपी नशे में था। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed