{"_id":"5cb34760bdec2214492aa2fd","slug":"111555253088-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर सड़क दुर्घटना में 4 लोग घायल, दो की हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे पर सड़क दुर्घटना में 4 लोग घायल, दो की हालत गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल, दो गंभीर
नगीना। गुरुग्राम-अलवर राजमार्ग पर गांव भादस में पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसे में चार वाहन आपस में टकरा गए। जिसमें से तीन युवकों को ज्यादा चोटें आई। एक को जिला अस्पताल मांडीखेड़ा से उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। तीन अन्य घायलों को नल्हड़ मेडिकल कॉलेज व दिल्ली के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह 8.15 बजे पुन्हाना खंड के गांव मानोता निवासी इजहार अहमद (18), असजद (20) (दोनों सगे भाई) बाइक पर सवार होकर इस्लामिक जलसे के लिए भिवाड़ी के पास झींवाना गांव जा रहे थे। बड़कली चौक की तरफ से नूंह के लिए दो बाइक, एक ट्रैक्टर और एक स्विफ्ट गाड़ी जा रही थी। इसी बीच अचानक भादस-असाइसिका के पास खेड़ली नूंह गांव के इम्तियाज (22), उसके भाई रिजवान (19) की बाइक को पीछे से कार चालक ने टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने चारों घायलों को जिला अस्पताल मांडीखेड़ा पहुंचाया, जहां से इम्तियाज को दिल्ली के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं उसके छोटे भाई रिजवान को भी काफी गंभीर चोटें आई है। उसे नूंह मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इजहार अहमद मानोता को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। एक घायल को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। नगीना थाना के एएसआई सुंदर सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। मोटरसाइकिल पुलिस के कब्जे में है। वहीं कार चालक का भी पता मिल गया है। जिला अस्पताल मांडीखेड़ा आपात वार्ड के चिकित्सक मनीष ने बताया कि इम्तियाज की हालत काफी गंभीर थी। उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। उसे ट्रामा सेंटर दिल्ली रेफर किया गया है। रिजवान को भी रेफर करना पड़ा है। जबकि इजहार के कूल्हे में चोट आई है।