फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   इंजीनियर गिरफ्तार

इंजीनियर गिरफ्तार

Fri, 21 Dec 2018 12:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
इंजीनियर गिरफ्तार
हेडिंग: शादीशुदा महिला को गुलदस्ते भेजने वाला इंजीनियर गिरफ्तार
विज्ञापन

आरोपी पांच माह से तरह-तरह के गिफ्ट व गुलदस्ते भेज रहा था
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। शादीशुदा महिला को परेशान करने के लिए गुलदस्ता भेजने वाले एक इंजीनियर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला का पूर्व परिचित है और शादी के बाद वह सेक्टर-11 में रह रही थी। आरोपी पांच महीने से महिला के घर पर तरह-तरह के गिफ्ट और गुलदस्ते भिजवा रहा था। इसके बाद महिला ने कोतवाली सेक्टर-24 में मुकदमा दर्ज कराया था।

पुलिस के अनुसार, महिला जयपुर की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थी। यहां उनकी मुलाकात सॉफ्टवेयर इंजीनियर आदित्य जायसवाल से हुई। दोनों के बीच दोस्ती हो गई। एक साल नौकरी करने के बाद महिला की शादी हो गई। महिला एक साल से पति के साथ नोएडा के सेक्टर-11 में रह रही है। शादी के बाद युवक ने महिला पर मिलने के लिए दबाव बनाया, लेकिन उसने मिलने से मना कर दिया और फोन भी नहीं करने के लिए कहा। इसके बाद भी आरोपी उसे परेशान कर रह था। महिला ने मोबाइल नंबर बदल दिया तो आरोपी ने महिला के घर हर सप्ताह फूलों का गुलदस्ता और गिफ्ट भिजवाने शुरू कर दिए। जब काफी समझाने के बाद भी आरोपी लगातार परेशान करता रहा तो महिला ने पुलिस से शिकायत की। कोतवाली सेक्टर-24 के प्रभारी निरीक्षक पंकज पंत ने बताया कि सितंबर में इसका मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी को सेक्टर-11 से गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed