{"_id":"5b535f954f1c1b4e748b63b1","slug":"111532190613-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैकर्स एंड मूवर्स के नाम पर ठगी, जस्ट डायल से नंबर लेकर इंजीनियर ने एजेंसी को किया था फोन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैकर्स एंड मूवर्स के नाम पर ठगी, जस्ट डायल से नंबर लेकर इंजीनियर ने एजेंसी को किया था फोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 20 Nov 2018 06:51 AM IST
विज्ञापन
जस्ट डायल से लिया था नंबर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैकर्स एंड मूवर्स के नाम से जस्ट डायल पर रजिस्ट्रेशन कराकर ठगी करने का मामला सामने आया है। एक इंजीनियर ने जस्ट डायल से नंबर लेकर पैकर्स एंड मूवर्स वालों को फोन किया, लेकिन पैकर्स एंड मूवर्स वाले इंजीनियर का 10 लाख रुपये का सामान लेकर चंपत हो गए। पीड़ित इंजीनियर ने पुणे से आकर नोएडा पुलिस से शिकायत की है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, मोहित कुमार मल्टीनेशनल कंपनी में इंजीनियर हैं। वह सेक्टर-121 स्थित टुडे होम्स में रहते थे। पिछले महीने उनका तबादला पुणे हो गया। इसके चलते उन्होंने सामान शिफ्ट करवाने के लिए जस्ट डायल पर रोज पैकर्स-मूवर्स नामक एजेंसी को फोन किया।
विज्ञापन
वहां नेहाल नामक शख्स से उनकी बात हुई और 61 हजार रुपये में पूरा सामान पुणे पहुंचाने पर सहमति बन गई। 24 अक्तूबर को उनके पास ट्रक पहुंचा और सारा सामान पैक कर दिया। ड्राइवर राजेश कुमार ने बताया कि 28 अक्तूबर तक सामान पुणे पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
वहीं, 28 अक्तूबर को मोहित पुणे पहुंच गए। जब 29 अक्तूबर तक सामान नहीं पहुंचा तो उन्होंने नेहाल को फोन किया, लेकिन वह बहाना बनाकर एक-दो दिन के लिए टरकाता रहा। ड्राइवर भी लगातार गलत लोकेशन बताकर बहानेबाजी करता रहा।
ठगी का शक होने पर मोहित ने पुणे पुलिस से संपर्क किया, तो सर्विलांस में पता चला कि ये सारे फोन नोएडा सेक्टर-88 और कुलेसरा के आसपास से किए जा रहे हैं। इसके बाद मोहित अपने सामान का पता लगाने के लिए दो बार पुणे से नोएडा आए, लेकिन सामान का कहीं सुराग नहीं मिला, तो फिर थाना फेज-थ्री में शिकायत दी गई। एसपी सिटी सुधा सिंह का कहना है कि इसकी शिकायत मिली है। केस पंजीकृत करने का आदेश दिया गया है। जल्द ही ठगी करने वाले लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा।
जस्ट डायल की भूमिका की होगी जांच
पुलिस जांच में पता चला कि इंजीनियर मोहित ने जस्ट डायल से नंबर लिया था। उसी नंबर पर फोन कर पैकर्स एंड मूवर्स से संपर्क किया। बताया जा रहा है कि जस्ट डायल ने उसका सत्यापन नहीं किया था। इस कारण इस तरह की ठगी हो गई। एसएसपी डॉ. अजयपाल शर्मा का कहना है कि इस मामले में जस्ट डायल की लापरवाही अगर सामने आती है तो कार्रवाई की जाएगी।