फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   योजना बनाकर उड़ाए गए 3.33 करोड़ के मोबाइल

योजना बनाकर उड़ाए गए 3.33 करोड़ के मोबाइल

Sun, 05 May 2019 06:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 06:23 AM IST
विज्ञापन
योजना बनाकर उड़ाए गए 3.33 करोड़ के मोबाइल
कासगंज के लिए उपयोगी
विज्ञापन



योजना बनाकर उड़ाए गए 3.33 करोड़ के मोबाइल
ओप्पो के 1470 फोन चुराने का मामला, डेढ़ महीने पहले ही आरोपी ने शुरू की थी नौकरी, पता और दस्तावेज निकले फर्जी
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। ओप्पो कंपनी से 1470 लेटेस्ट मोबाइल सूरजपुर स्थित वेयरहाउस ले जाते समय फरार ट्रक चालक के मामले में कुछ तथ्य सामने आए हैं। गायब मोबाइल की कीमत 3.33 करोड़ बताई जा रही है। वहीं, पुलिस की अब तक कि पड़ताल में पता चला कि आरोपी चालक डेढ़ माह पहले ही नौकरी पर आया था। चालक का ड्राइविंग लाइसेंस, घर का पता और अन्य दस्तावेज भी फर्जी मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि आरोपी ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया है। खास बात यह है कि ट्रांसपोर्टर ने आरोपी का पुलिस वेरिफिकेशन भी नहीं कराया था।
दरअसल, ईकोटेक 3 थाना के खेड़ा चौगानपुर गांव निवासी ट्रांसपोर्टर रंजीत चौहान ने कासना कोतवाली में एक मई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने बताया था कि कासगंज निवासी चालक बसंत सुबह 11 बजे ओप्पो कंपनी से 1011 बॉक्स ट्रक में लेकर चला था। एक बॉक्स में दस मोबाइल थे। आरोप है कि चालक वेयर हाउस पहुंचने के बजाय ट्रक से 147 बॉक्स यानी 1,470 मोबाइल लेकर फरार हो गया। जांच के बाद पुलिस ने ट्रक को शेष मोबाइल के साथ लि ग्रांड होटल के पास से बरामद कर लिया था।
विज्ञापन

वर्जन
कोतवाली प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि जांच चल रही है। आरोपी का कासगंज स्थित पता, ड्राइविंग लाइसेंस व अन्य दस्तावेज फर्जी हैं। पुलिस टीम आरोपी के गांव से लौट आई है। डेढ़ माह पहले ही उसने ट्रांसपोर्ट पर नौकरी शुरू की थी। ट्रांसपोर्टर ने वेरिफिकेशन भी नहीं कराया था। आरोपी और मोबाइल का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed