{"_id":"5ca4c22abdec22141d19efb9","slug":"101554301482-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूममानिकपुर के पास दो वेयर हाउसों में लगी आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धूममानिकपुर के पास दो वेयर हाउसों में लगी आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
शार्ट सर्किट से दो वेयर हाउसों में लगी भीषण आग
- सूचना के एक घंटे बाद पहुंची दमकल
- वेयर हाउसों में लगे फायर सिस्टम भी नहीं चले
अमर उजाला ब्यूरो
दादरी। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित जीटी रोड पर नंदन फार्म हाउस के पास दो वेयर हाउसों में आग लग गई। घटना के समय कर्मी चाय पीने के लिए बाहर गए थे। कर्मचारियों का आरोप है कि सूचना देने के एक घंटे बाद दमकलकर्मी पहुंचे। वहीं, वेयर हाउसों में लगे फायर सिस्टम भी नहीं चले।
जीटी रोड स्थित नंदन फार्म हाउस के पास वीआईपी और एस्कोर्ट कंपनी के दो वेयर हाउस हैं। वीआईपी के वेयर हाउस में बैग, सूटकेश और एस्कोर्ट के वेयर हाउस में भारी मात्रा में स्पयेर पार्ट्स रखे हुए थे। वहीं, दोनों वेयर हाउसों में करीब 500 कर्मचारी काम करते हैं। बुधवार करीब तीन बजे सभी कर्मचारी चाय पीने के लिए बाहर आए थे। कर्मचारियों के मुताबिक वीआईपी के वेयर हाउस में बिजली का काम चल रहा है। इसी दौरान शार्ट सर्किट से आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने एस्कोर्ट के वेयर हाउस को भी चपेट में ले लिया। भीषण लपटों को देख कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दमकल विभाग को सूचित किया। कर्मचारियों का आरोप है कि सूचना के एक घंटे बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। समय से दमकल विभाग पहुंच जाता तो आग को समय रहते काबू कर लिया जाता।
6 से अधिक दमकल की गाड़ियां कर रहीं प्रयास
फायर स्टेशन ऑफिसर ज्ञान प्रकाश शर्मा का कहना है कि छह से अधिक दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए दो घंटों से मशक्कत कर रही हैं। अभी तक किसी प्रकार जन हानि की कोई सूचना नहीं है। कंपनी में लगे फायर सिस्टम मौके पर नहीं चल रहा था। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने देरी से पहुंचने की बात से इंकार किया है। खबर लिखे जाने तक आग बुझाने का काम जारी था।