{"_id":"5c251bebbdec22570b2fd386","slug":"101545935851-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराध","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपराध
विज्ञापन
दो खबरें हैं
हादसे में घायल की उपचार के दौरान मौत
रबूपुरा। एक सप्ताह पूर्व ड्यूटी से घर लौटते समय सड़क हादसे में घायल म्याना निवासी पवन की बुधवार रात उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथी की शिकायत पर अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, गांव म्याना निवासी बिजेंद्र व पवन ग्रेनो के एक निजी प्रतिष्ठान में नौकरी करते हैं। 22 दिसंबर को दोनों बाइक पर ग्रेटर नोएडा से गांव आ रहे थे। आरोप है गांव मिर्जापुर के समीप यमुना एक्सप्रेसवे से नीचे उतरते समय पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पवन का एक माह पूर्व ही विवाह हुआ था। ब्यूरो
सात किसानों के ट्यूबवेल का मोटर चोरी
रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र में बीती रात चोरों ने ट्रैक्टर की बैट्री समेत सात किसानों की ट्यूबवेलों से मोटर चोरी कर ली। ग्रामीणों के मुताबिक, बुधवार रात विद्युत आपूर्ति कटी हुई थी। जिसका फायदा उठाते हुए चोरों ने भूपेंद्र निवासी हाजीपुर, पूर्व प्रधान संजय सिंह, बशेसर दत्त शर्मा, निरंजन, महेश, सुरेश, कमलेश व ओमप्रकाश समस्त निवासी मेहमदपुर का मोटर चोरी कर लिया। वहीं, हाजीपर निवासी लक्ष्मण के ट्रैक्टर की बैट्री पर भी हाथ साफ कर दिया। बृहस्पतिवार को काफी संख्या में लोग कोतवाली पहुंचे। इस दौरान चोरों के गिरोह का खुलासा करने की मांग की। ब्यूरो