{"_id":"5b7b041642c792462f5e9a6e","slug":"101534788630-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉल बन जाएगा कॉल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कॉल बन जाएगा कॉल
Updated Mon, 20 Aug 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
‘सुंदर भाटी से मिलो, नहीं तो अंजाम ठीक नहीं होगा’
सेक्टर-44 निवासी कारोबारी को दी गई धमकी
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बदमाश सुंदर भाटी के नाम पर एक बार फिर से कारोबारी को धमकी दी गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना सेक्टर-39 प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर-44 निवासी कारोबारी सुभाष चंद चौहान ने शिकायत की है कि 16 अगस्त को उनके पास फोन आया था। चौहान का आरोप है कि फोन करने वाले ने खुद को सुंदर भाटी गिरोह का सदस्य बताते हुए कहा कि 17 अगस्त को सुंदर भाटी हमीरपुर जेल से सूरजपुर जिला अदालत में आएगा। उस दिन अदालत में जाकर मिल लेना, कितना देना है उस सबकी जानकारी वहीं दे देंगे। यदि कॉल को गंभीरता से नहीं लिया तो यह काल भी बन सकती है और इसका खामियाजा भुगतने को तैयार रहना। पुलिस का कहना है कि मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा यह भी जांच कराई जा रही है कि 17 अगस्त को भाटी पेशी के लिए आया था या नहीं।