{"_id":"60e496ff8ebc3ed66739e56d","slug":"crime-noida-news-noi5919374152","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म
विज्ञापन
तावड़ू। उपमंडल में एक नाबालिग(16 ) के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यह मामला तब सामने आया जब दुष्कर्म पीड़िता ने एक बच्चे को जन्म दिया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।
पीड़ित नाबालिग ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। पिछले काफी समय से उसका परिवार नगर में झुग्गी झोपड़ी डालकर रहते है। आरोप है कि करीब एक साल पहले नाबालिग के माता पिता किसी काम से उत्तर प्रदेश गए हुए थे। तभी नाबालिग को अकेला पाकर आरोपी शिवकुमार रात्रि में उसके पास आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बारदात को किसी को भी नहीं बताने की धमकी दी। उसकी धमकी से डरते हुए नाबालिग ने घटना के बारे में किसी को नहीं बताया। घटना तब सामने आई जब 23 जून को नाबालिग ने अपने परिजनों को पेट में दर्द की शिकायत बताई। जिस पर परिजन उसे अस्पताल लेकर आए। यहां नाबालिग ने बच्चे (लड़के) को जन्म दिया। आरोपी पीड़ित परिवार का परिचित बताया गया है।
जांच अधिकारी सहायक निरीक्षक रजमा देवी के मुताबिक नाबालिग ने बीते दिनों नगर की एक निजी अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया है। परिजनों को इस बात का पता तब चला जब नाबालिग ने बच्चे को जन्म दे दिया। पीड़िता के बयान पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को पीड़िता नाबालिग व उसके परिजनों को नूंह बाल संरक्षण कमेटी के समक्ष पेश कर काउंसलिंग कराई गई। जहां पर पीड़िता व उसके परिजनों ने नवजात बच्चे का स्वंय पालन पोषण करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद बच्चे को पीड़िता व उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।