{"_id":"68ee9999f576c85f64049f24","slug":"crime-news-na-news-c-26-1-sal1002-151614-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ठगी की त्वरित सूचना से टूट रहा साइबर शातिरों का जाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ठगी की त्वरित सूचना से टूट रहा साइबर शातिरों का जाल
विज्ञापन
शामली। जिले में लगातार सामने आ रहे साइबर ठगी के मामलों के बीच राहत की खबर यह है कि त्वरित सूचना मिलने पर साइबर सेल अब ठगों के जाल को तोड़ने में सफल हो रहा है। पुलिस ने पिछले दो माह में 12 पीड़ितों के करीब चार लाख रुपये उनके खातों में वापस कराए हैं।
साइबर सेल के अनुसार जैसे ही ठगी की सूचना हेल्पलाइन नंबर 1930 पर मिलती है, मामला तत्काल संबंधित बैंक को भेज दिया जाता है। वहां से शातिर के खाते में ट्रांजेक्शन पर रोक लगा दी जाती है। हालांकि ठग प्रायः फर्जी नाम व पते से खाते खोलते हैं, जिससे उन तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है, लेकिन समय रहते दी गई सूचना से पीड़ितों का धन सुरक्षित लौट रहा है। शहर के मासगंज मंडी निवासी मनोज कुमार के खाते से साइबर ठगों ने 50 हजार रुपये निकाल लिए थे।
उन्होंने तुरंत हेल्पलाइन नंबर पर कॉल की, जिसके बाद ठगी वाले खाते से भुगतान रोक दिया गया और कुछ समय बाद उनकी पूरी राशि वापस आ गई। कांधला के बलबीर के एक लाख रुपये, जलालाबाद निवासी सुहेल के 20 हजार रुपये, मनोरमा के 30 हजार रुपये, और कैराना के विनीत के 20 हजार रुपये समेत कुल 12 लोगों के करीब चार लाख रुपये साइबर सेल ने सितंबर और अक्तूबर में वापस दिलाए हैं।