{"_id":"68e55f85a6ead8a8f203af04","slug":"crime-news-na-news-c-26-1-sal1002-151175-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: काॅलेज के पास छात्राओं से छेड़छाड़ करना पड़ा महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: काॅलेज के पास छात्राओं से छेड़छाड़ करना पड़ा महंगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। पुलिस की सख्ती के बावजूद शहर में छात्राओं व महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इसी क्रम में मिल रोड स्थित बालिका इंटर काॅलेज के बाहर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले दो आरोपियों को एंटी रोमियो स्क्वायड की टीम ने मौके पर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जनपद में मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें महिलाओं, युवतियों व छात्राओं को जागरूक किया जा रहा है और साथ ही एंटी रोमियो स्क्वायड पूरी तरह सक्रिय है। इसके बावजूद मिल रोड स्थित बालिका इंटर कॉलेज के पास दो व्यक्ति छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें कर रहे थे। इस दौरान एंटी रोमियो स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची और आरोपियों को दबोच लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम मुबारिक निवासी महरमपुर थाना आदर्श मंडी व सलमान निवासी गांव भैंसी थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर बताया। पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया है।