फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   crime

युवती की ईमेल आइडी हैक कर भेजे अश्लील मैसेज

Wed, 15 Sep 2021 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
crime
पलवल। संघ लोक सेवा आयोग की तैयारी कर रही एक युवती की ई-मेल आईडी हैक कर अश्लील मैसेज भेजे जाने का मामला सामने आया है। इस बारे में पीड़ित युवती के पिता की शिकायत पर पुलिस ने बिहार के हाजीपुर निवासी एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कैंप थाना पुलिस प्रभारी ने बताया कि एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि मेरी बेटी यूपीएसई की तैयारी कर रही है। बिहार के हाजीपुर में रहने वाले आशिश राज नामक युवक ने ई-मेल आईडी हैक कर अश्लील मैसेज भेजने शुरू कर दिए। बार-बार मैसेज भेजने की शिकायत बिहार के हाजीपुर पुलिस स्टेशन को दी गई। पुलिस को सूचना देने बाद आरोपी ने दो-तीन दिन मैसेज भेजने बंद कर दिए। उसके बाद दोबारा शुरू कर दिए। पीड़िता की सहेलियों की मेल आईडी हैक कर उनको भी इस तरह के मैसेज भेजे गए। पुलिस ने इस बारे में आशीष राज निवासी हाजीपुर बिहार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि साइबर सैल से जांच के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed