{"_id":"612a67438ebc3e7a200ebbc8","slug":"crime-mewat-news-noi6015658130","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम फ्लाइंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम फ्लाइंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूंह। सीएम फ्लाइंग ने शनिवार दोपहर को नूंह खंड के गांव ढेकली व नौसेरा में पनीर की डेयरियों पर छापा मारा। गुप्त सूचना के आधार पर लंबे समय से मिल रही शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई नूंह गुप्तचर विभाग व सदर थाना पुलिस के साथ मिलकर की गई। नौसेरा में सहरू व ढेकली गांव में रशीद की डेयरी पर कार्रवाई की गई।
रेवाड़ी सीएम फ्लाइंग के सब इंस्पेक्टर रामपाल व नूंह गुप्तचर विभाग के इंस्पेक्टर राजकुमार ने बताया कि लंबे समय से इन दोनों जगहों पर अवैध तरीके से नकली दूध बनाने की शिकायतें मिल रहीं थीं। शनिवार को दिन में एक बजे उनकी टीम ने 10 टीन रिफाइंड, 500 लीटर दूध, 5 बैग सूखा दूध सहित अन्य नकली दूध बनाने का सामान बरामद किया। इस मामले में उक्त दोनों डेयरी संचालकों के खिलाफ नूंह सदर थाना में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उक्त मामले में जांच के आधार पर नकली दूध बनाने वाले अन्य गिरोह के बारे में पता किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नूंह क्षेत्र में नकली दूध बनाने की शिकायतें आ रही हैं। आगामी समय में भी गुप्तचर विभाग के साथ मिलकर उनकी कार्रवाई जारी रहेगी। इस दौरान छापा पड़ने से डेयरी संचालकों में हड़कंप मच गया। डेयरी पर कार्य करने वाले लोग इधर उधर भाग खड़े हुए।
फोटो ऱ् सीएम फ्लाइंग द्वारा डेयरियों से बरामद किया नकली दूध व अन्य सामान।