फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   crime

जानलेवा हमला

Tue, 10 Aug 2021 10:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
crime
तावडू। गांव बावला में जानलेवा हमला करने के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सात नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन

तावडू निवासी पीड़ित महिला कौसर पत्नी उमरदीन ने बताया कि कुछ महीने पहले आरोपियों ने उनकी मुर्गियों को मार दिया था, घटना के दौरान पीड़ित का पति विदेश में था, फिलहाल पीड़िता का पति विदेश से घर पर आया हुआ है। 3 अप्रैल को जब उसके पति उमरदीन ने आरोपियों को मुर्गियों के मारने की बाबत उलाहना दिया तो, आरोपियों ने उसके पति के पर लाठी-डंडे, फरसा, बंदूक आदि से हमला कर दिया। हमले में उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़िता व उसकी सास पति को बचाने मौके पर गई तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर बेरहमी से मारपीट की। गर्भवती होने के कारण पीड़िता को काफी पीड़ा झेलनी पड़ी। पीड़िता ने बताया गंभीर हालत में पति उमरदीन को प्राथमिक उपचार के लिए नूंह सीएचसी ले जाया गया, जहां सीएचसी से उन्हें शहीद हसन खा मेवाती मेडिकल कॉलेज नल्हड़ नूंह रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें ट्रामा सेंटर के लिए रेफर किया।
विज्ञापन

पीड़ित महिला का आरोप है कि उसकी सास ने पुलिस को आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी। वहीं पुलिस आरोपियों के साथ मिली हुई है और कोई कार्यवाही नहीं की। पीड़ित महिला ने पुलिस की कार्यशैली व घटना से परेशान होकर कोर्ट में एक इस्तगासा दायर की, जिसके बाद पुलिस ने घटना के चार महीने बाद सात नामजद आरोपी गांव बावला निवासी इस्लाम, अरशद, तारीफ, साहिल, जाहूल, जावेद व सोहेब के खिलाफ जानलेवा हमला करने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed