{"_id":"6102da6a8ebc3e0935076787","slug":"crime-mewat-news-noi596447095","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुन्हाना। पुन्हाना उपमंडल के एक गांव में हथियार के बल पर नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने बुधवार देर शाम पीड़िता के पिता की शिकायत पर गांव के ही तीन युवकों पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता केपिता ने बताया कि 20 जुलाई की शाम को उसकी लड़की उसके बडे़ भाई के घर गई थी लेकिन काफी देर बाद भी वो वापिस घर नहीं आई। उन्होंने अपने बडे़ भाई से संपर्क किया तो पता चला कि वह वहां पहुंची ही नहीं थी। उन्होंने अपने स्तर पर रात भर तलाश की। सुबह करीब पांच बजे उनकी लड़की घबराई हुई घर पहुंची और परिजनों को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। पीड़िता ने बताया कि गांव के इरशाद, तालिम व आदिल उसे हथियार के बल पर जबरदस्ती उठाकर ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता ने बताया कि दिन में इरशाद उनके घर आया और कानूनी कार्रवाई करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों के डर से उसने उस समय पुलिस को शिकयत नहीं दी।
वहीं जांच अधिकारी का कहना कि शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। जांच चल रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।