फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Cricket matches will be held in Afghanistan-Bangladesh, green signal received from BCCI

Noida News: अफगानिस्तान-बांग्लादेश में होंगे क्रिकेट मैच, बीसीसीआई से मिली हरी झंडी

Fri, 21 Jun 2024 10:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 10:09 PM IST
विज्ञापन
Cricket matches will be held in Afghanistan-Bangladesh, green signal received from BCCI
अफगानिस्तान-बांग्लादेश में होंगे क्रिकेट मैच, बीसीसीआई से मिली हरी झंडी
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। आईवीपीएल व भारत श्रीलंका व्हीलचेयर टी -20 सीरीज की सफलता के बाद खेल प्रेमियों को एक बार फिर शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच क्रिकेट मैच देखने को मिलेगा। इसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से हरी झंडी मिल गई है।

शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होने वाले बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच क्रिकेट सीरीज जुलाई में होंगे। बीसीसीआई से हरी झंडी मिलने के बाद जल्द ही सीरीज के लिए तिथि घोषित की जाएगी। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स अफगानिस्तान टीम का होम मैदान रह चुका है। टीम यहीं अभ्यास करती थी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से स्टेडियम का संचालन किया जाता है। अगले दो दिन में फाइनल शेड्यूल जारी होने की संभावना है।
विज्ञापन


अफगानिस्तान टीम को मिलेगा घरेलू मैदान का फायदा

करीब 4 साल बाद अफगानिस्तान टीम अपने होम ग्राउंड शहीद विजय सिंह स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में खेलती नजर आएगी। बांग्लादेश के खिलाफ तीन वनडे में तीन टी -20 मैचों की सीरीज खेलेगी। बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में अफगानिस्तान टीम को होम ग्राउंड का फायदा मिलेगा। टी 20 वर्ल्ड कप 2024 खत्म होने के बाद अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच वनडे और टी 20 सीरीज खेली जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed