फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Credit system will be implemented in sixth, ninth and eleventh

Noida News: छठी, नौवीं व ग्यारहवीं में लागू होगा क्रेडिट सिस्टम

Wed, 10 Apr 2024 06:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 06:53 PM IST
विज्ञापन
Credit system will be implemented in sixth, ninth and eleventh
-सीबीएसई ने पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शैक्षणिक सत्र 2024-25 से लागू करने की योजना बनाई
विज्ञापन


-बोर्ड ने सिस्टम का हिस्सा बनने के लिए स्कूलों को किया है आमंत्रित

-9वीं में साल भर में 210 घंटे की पढ़ाई पर मिलेंगे 40-54 क्रेडिट अंक

-यह क्रेडिट छात्रोंं को सभी विषयों की परीक्षा पास करने पर ही मिलेंगे

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। अब स्कूलों में नेशनल क्रेडिट फ्रेमवर्क के अंतर्गत क्रेडिट सिस्टम से पढ़ाई होगी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने इस सिस्टम को पॉयलट प्रोजेक्ट के तौर पर शैक्षणिक सत्र 2024-25 से छठी, नौवीं व ग्यारहवीं में लागू करने की तैयारी की है। इस सिस्टम के तहत नौंवी में साल भर में 210 घंटे की पढ़ाई करने पर छात्रों को 40-54 क्रेडिट अंक मिलेंगे। यह क्रेडिट सभी विषयों में परीक्षा पास करने पर ही मिलेंगे। इसके लिए साल भर में एक कक्षा में 75 फीसदी उपस्थिति अनिवार्य होगी।
सीबीएसई ने इस सिस्टम का हिस्सा बनने के लिए स्कूलों को आमंत्रित किया है। इस संबंध में बोर्ड की ओर से सीबीएसई से संबद्ध सभी स्कूल प्रमुखों को दिशा-निर्देशों की जानकारी भेजी गई है। बोर्ड ने नेशनल क्रेडिट फ्रेमवर्क की गाइडलाइंस तैयार कर उससे संबंधित कई कार्यशालाएं की हैं। अब बोर्ड ने इसकी प्रभावशीलता का परीक्षण, मूल्यांकन करने के लिए छठी, नौवीं व ग्यारहवीं कक्षा में इन दिशा निर्देशों के एक पायलट कार्यान्वयन की योजना बनाई है। सीबीएसई नेशनल क्रेडिट फ्रेमवर्क के सफल परीक्षण को सुनिश्चित करने के लिए जागरूकता सत्र, परामर्श कार्यक्रम आयोजित करेगा। इसके साथ ही पायलट कार्यक्रम में भाग लेने वाले स्कूलों को मार्गदर्शन प्रदान करेगा।
विज्ञापन

छात्र को प्राप्त होने वाले क्रेडिट एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट में जुड़ते रहेंगे। नौंवी के लिए संभावित प्रस्तावित क्रेडिट के अनुसार छात्र को पांच विषयों को पास करना होगा। इसमें दो भाषा और तीन विषय शामिल होंगे। इनमें पास होने पर ही छात्र क्रेडिट हासिल कर पाएंगे। प्रति विषय के लिए 210 घंटे होंगे। इस तरह से 1050 घंटे पांच अनिवार्य विषयों के लिए आवंटित होंगे। 150 घंटे आंतरिक मूल्यांकन, शारीरिक शिक्षा, आर्ट एजुकेशन और कार्य अनुभव के लिए होंगे। हर विषय के लिए सात क्रेडिट होंगे। नौवीं में पांच विषयों को पास करने पर छात्र 40 क्रेडिट के लिए योग्य होगा। यदि छात्र छठा व सातवां विषय लेता है तो उसके क्रेडिट 47-54 तक हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------
11वीं में एक भाषा व 04 विषयों में पास होने पर 40 क्रेडिट
ग्यारहवीं में एक भाषा और चार विषयों में पास होने पर 40 क्रेडिट पाने के योग्य होंगे। 210 घंटे प्रति विषय के लिए आवंटित होंगे। नौंवीं की तरह ही 150 घंटे आंतरिक मूल्यांकन, शारीरिक शिक्षा, कार्य अनुभव व जरनल स्टडी के लिए होंगे। यदि कोई छात्र पांच विषयों के अलावा छठा विषय लेता है तो वह 47 क्रेडिट पाने के योग्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed