फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Credit card turned into fraud by crores from banks due to fake documents, 4 arrest

फर्जी दस्तावेज से क्रेडिट कार्ड बनाकर बैंकों से करोड़ों की ठगी, चार गिरफ्तार

Sat, 19 Sep 2020 06:10 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sat, 19 Sep 2020 06:10 AM IST
विज्ञापन
Credit card turned into fraud by crores from banks due to fake documents, 4  arrest
गिरफ्त में आरोपी... - फोटो : अमर उजाला

नकली दस्तावेज के आधार पर क्रेडिट कार्ड बनाकर बैंकों से करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का नोएडा एसटीएफ ने खुलासा किया है। एसटीएफ ने कोतवाली सेक्टर-20 क्षेत्र से सरगना समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


आरोपी कई बैंकों और फाइनेंस कंपनियों से करोड़ों रुपये ऐंठ चुके हैं। अब तक कितनी रकम आरोपियाें ने ठगी इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल, एसटीएफ ने आरोपियों के बैंक खाते में जमा 18.50 लाख रुपये फ्रीज कर दिए हैं। एसटीएफ अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार मिश्रा के अनुसार, कोतवाली सेक्टर-20 में अच्छे रिकॉर्ड धारकों की जानकारी चुराकर क्रेेडिट कार्ड बनवाकर बैंकों से ठगी का मामला दर्ज है। मामले की जब जांच की गई तो पता चला कि यह संगठित गिरोह है जो दर्जनों बैंकों और फाइनेंस कंपनियों से फर्जी दस्तावेज का प्रयोग कर क्रेडिट कार्ड बनवाता है और क्रेडिट लिमिट तक इस्तेमाल कर फरार हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में एसटीएफ की टीम ने शुक्रवार को फिल्म सिटी के पास से दिल्ली के रोहिणी निवासी जितेंद्र गुलाटी उर्फ जतिन, कपूर सिंह दहिया, त्रिलोक नाथ शर्मा व जहांगीर पुरी निवासी कुलदीप उर्फ करण को गिरफ्तार कर लिया। सरगना जतिन है जो पहले भी दिल्ली से दो बार गिरफ्तार हो चुका है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ये लोग केवाईसी दस्तावेज का इस्तेमाल करके फर्जी आईडी प्रूफ जारी करा लेते थे और अमेजॉन शॉपिंग एप्लीकेशन से क्रेडिट कार्ड ऑनलाइन अप्लाई करते थे। आरोपी सहयोगी से अच्छे ग्राहकों के केवाईसी दस्तावेज खरीदते थे और इस पर दूसरे लोगों की फोटो लगा देते थे। फिर फर्जी बिजनेस दिखाकर विभिन्न बैंकों से क्रेडिट कार्ड जारी करा लेते थे।

1000 रुपये में केवाईसी
सरगना जतिन और कपूर सिंह साथी मुकेश जुनेजा से केवाईसी दस्तावेज खरीदते थे। इसके लिए प्रति केवाईसी 1000 रुपये मुकेश को दिए जाते थे। इसी केवाईसी से फर्जीवाड़ा कर ये लोग अन्य आरोपी करण और राजू आदि के फोटो लगा देते थे।

एचसीएल के नाम पर 20 से अधिक कार्ड बनवाए
आरोपी क्रेडिट कार्ड लिमिट को बढ़वाने का झांसा देकर भी फर्जीवाड़ा करते थे। एसटीएफ के अनुसार, इस मामले में आरोपियों ने नोएडा एचसीएल के नाम पर 20 से अधिक क्रेडिट कार्ड बनवाए। क्रेडिट कार्ड धारकों को बिजनेसमैन बताया गया। इसके बाद गौरव शर्मा को 3 फीसदी कमीशन देकर इन क्रेडिट कार्ड से 80 लाख रुपये प्राप्त किए थे।


यह हुई बरामदगी
18.50 लाख रुपये बैंक खाते में फ्रीज, 6.23 लाख नकदी, सोने के बिस्किट व टॉप्स, 8 पैन कार्ड, एक मतदाता कार्ड, 8 आधार कार्ड, साठ क्रेडिट कार्ड, नौ डेबिट कार्ड, लग्जरी कारें, 16 पीओएस मशीनें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed