{"_id":"68f7de796d6a77c2bf0f5933","slug":"created-history-by-completing-5000-km-cycling-na-news-c-200-1-bgh1002-118319-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 5 हजार किमी साइकिलिंग पूरी कर रचा इतिहास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 5 हजार किमी साइकिलिंग पूरी कर रचा इतिहास
Wed, 22 Oct 2025 12:56 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Wed, 22 Oct 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 54 : 5 हजार किमी साइकिलिंग पूरी करने वाले बीआरजी सदस्य परवीन सांगवान ग्रुप सदस्यों के साथ
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (बीआरजी) के सदस्य परवीन कुमार सांगवान ने इस वर्ष 5000 किलोमीटर साइकिलिंग पूरी कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। दिवाली पर उन्होंने 30 किमी की विशेष राइड पूरी की। उन्होंने पूरे शहर में पर्यावरण संरक्षण और फिटनेस जागरूकता का संदेश दिया। बीआरजी के सदस्य परवीन संगवान ने कहा साइकिलिंग न केवल शरीर को फिट रखती है, बल्कि प्रदूषण कम करने और पर्यावरण को बचाने का एक सुंदर माध्यम है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे प्रतिदिन साइकिलिंग करें।
ग्रुप के संस्थापक दीपक छिल्लर ने कहा कि परवीन सांगवान ने अपने समर्पण और अनुशासन से फिटनेस और पर्यावरण दोनों क्षेत्रों में प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया है। इस मौके पर अजय कंडोल, अनूप सिंह, अमनदीप (द्वारका), सनी रविंद्र (नरेला), संदीप बूरा, रविंदर दहिया, मीनाक्षी दहिया, डॉ. सृष्टि दहिया, धर्मवीर, सुनील बेनीवाल, सरनाम सिंह और गुलाब सिंह ने भी इस उपलब्धि पर परवीन सांगवान को बधाई दी। परवीन ने कहा कि यह अभियान स्वस्थ शरीर, स्वच्छ पर्यावरण की भावना को और अधिक मजबूत करता है।