फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   crash barrier to be installed on yamuna expressway to prevent accidents

यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसों को रोकने के लिए लगेंगे क्रैश बैरियर

Sat, 13 Mar 2021 01:50 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
crash barrier to be installed on yamuna expressway  to prevent accidents
यमुना एक्सप्रेसवे - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे को कम करने के लिए अप्रैल से सेंट्रल वर्ज पर क्रैश बीम लगने शुरू हो जाएंगे। जेपी इंफ्राटेक ने इसे लगाने वाली कंपनी का चयन कर लिया है। इस काम में 108 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस साल के अंत तक काम पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जेपी इंफ्राटेक से जानकारी के मुताबिक 165 किलोमीटर लंबे यमुना एक्सप्रेसवे के सेंट्रल वर्ज पर क्रैश बैरियर लगाए जाएंगे। ये स्टील के होंगे। इनके लगने के बाद एक तरफ की रोड पर चल रहे वाहन हादसाग्रस्त होने पर उछलकर दूसरी तरफ के रोड पर नहीं जा सकेंगे। सेंट्रल वर्ज पर लगे क्रैश बैरियर ऐसे वाहनों को रोक लेंगे। दूसरी तरफ के वाहन और उसमें सवार यात्रियों को नुकसान नहीं होगा।
विज्ञापन

हाल ही में यमुना एक्सप्रेसवे पर कई ऐसे हादसे हुए हैं, जिनमें हादसे के बाद वाहन एक तरफ से दूसरी तरफ की रोड पर चले जाते हैं और उस तरफ के आ रहे वाहनों और यात्रियों को नुकसान पहुंचा देते हैं। बीते माह मथुरा के नौहझील में हुआ हादसा इसका ताजा उदाहरण है। एक टैंकर ग्रेटर नोएडा से आगरा की तरफ जा रहा था। हादसा होने के बाद सेंट्रल वर्ज को पार करके आगरा से दिल्ली आ रहे इनोवा से भिड़ गया, जिसमें चालक समेत एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई। इसके बाद यीडा की तरफ से इस मामले में मुकदमा भी दर्ज कराया गया। बता दें, कि सेंट्रल वर्ज पर क्रैश बैरियर लगाने की सिफारिश एक्सप्रेसवे की सेफ्टी ऑडिट करने वाली आईआईटी दिल्ली की टीम ने किया था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सेफ्टी ऑडिट कराई गई थी। करीब दो साल पुरानी इस रिपोर्ट पर अब अमल हो रहा है। जेपी समूह के वाइस प्रेसिडेंट अशोक खेड़ा का कहना है कि क्रैश बैरियर लगाने का काम अगले माह से शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे पर होने वाले हादसों पर एक नजर
वर्ष हादसे मौतें
2012 275 33
2013 896 148
2014 771 98
2015 919 99
2016 1219 105
2017 763 110
2018 659 111
2019 560 195
2020 509 128
जनवरी 2021 49 88
यमुना एक्सप्रेसवे पर फास्टैग जल्द, करार 15 को
यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले वाहनों के लिए फास्टैग से ही टोल का भुगतान करना होगा। एक्सप्रेसवे के सभी टोल प्लाजा पर फास्टैग की सुविधा उपलब्ध होगी। फास्टैग के लिए 15 अप्रैल को जेपी इंफ्राटेक आईडीबीआई बैंक व यमुना प्राधिकरण के बीच करार होगा। इसके बाद इस पर काम शुरू होगा। फास्टैग इसी माह के अंत में लागू हो सकता है। अभी तक यमुना एक्सप्रेसवे पर फास्टैग की सुविधा नहीं है। यात्रियों को कैश देकर टोल पार करना होता है। यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि एक्सप्रेसवे के तीनों टोल प्लाजा पर फास्टैग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसी सोमवार को यमुना प्राधिकरण के कार्यालय में आईडीबीआई बैंक, प्राधिकरण और जेपी इंफ्राटेक के बीच करार होगा। करार के करीब 10 दिन बाद यह सुविधा शुरू होने की उम्मीद है। इसके बाद यात्री फास्टैग से ही टोल पार कर सकेंगे। इससे टोल प्लाजा पर वाहनों की कतार भी खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed