फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Crack in Lawrence gang, claims of Rohit's removal

Noida News: लॉरेंस गिरोह में दरार, रोहित को निकालने का दावा

Fri, 19 Sep 2025 09:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 09:10 PM IST
विज्ञापन
Crack in Lawrence gang, claims of Rohit's removal
सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट वायरल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
फिल्म अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर गोलियां चलाने के मामले से लॉरेंस बिश्रोई गिरोह में दरार पड़ गई है। लॉरेंस गिरोह की अपने गैंगस्टर रोहित गोदारा से ठन गई है। लॉरेंस गिरोह ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी कर गोदारा गिरोह को नकली सनातनी बताया है। साथ ही, रोहित को गिरोह से निकालने का दावा किया।
दरअसल, दिशा के घर गोली चलाने वाले अरुण और रविंद्र की पुलिस से मुठभेड़ में मौत हो गई थी। इसके बाद रोहित के गिरोह ने पोस्ट जारी कर कहा था कि जिन लोगों ने शूटरों को मरवाया वे असली सनातनी नहीं हैं। इसके जवाब में लॉरेंस गिरोह के हैरी बॉक्सर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर गोदारा को जयचंद और गद्दार बताया है। इसमें कहा गया है कि रोहित जैसे लोग सिर्फ पैसे के लिए काम करते हैं इसीलिए उन्हें गिरोह से निकाल दिया गया है। पोस्ट में अंकित भादू, सुंदर हंसी, आरजू बिश्नोई, शुभम लोनकर, काला राणा, जितेंद्र गोगी मान ग्रुप और गोल्डी ढिल्लन का भी जिक्र किया गया है। पोस्ट में लिखा गया है कि ये सिर्फ ट्रेलर था। सनातन धर्म का अपमान करने वालों को जिंदा नहीं छोड़ा जाएगा। इस घटना के बाद दिशा के पिता रिटायर्ड डिप्टी एसपी जगदीश पाटनी ने शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

यूपी पुलिस को धमकी दी
मुठभेड़ में दो बदमाशों के ढेर होने से बौखलाए रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया पर यूपी पुलिस को धमकी दी है। गैंगस्टर ने बदला लेने की बात कहते हुए लिखा है कि हम ऐसा काम कर सकते हैं जिसकी कल्पना भी कोई नहीं कर सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed