फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Cow shelter to be built in Jewar at a cost of 2 crore; groundbreaking ceremony held amidst Vedic mantras.

Noida News: जेवर में दो करोड़ रुपये से बनेगी गोशाला, वैदिक मंत्रों के साथ हुआ भूमि पूजन

Tue, 15 Sep 2026 08:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 08:17 PM IST
विज्ञापन
Cow shelter to be built in Jewar at a cost of 2 crore; groundbreaking ceremony held amidst Vedic mantras.
- निराश्रित गोवंशों के संरक्षण के साथ इलाज और खाने-पीने की रहेगी व्यवस्था
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। गोवंशों को आश्रय देने के लिए जेवर क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की लागत से गोशाला का निर्माण किया जाएगा। मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक धीरेंद्र सिंह की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गोशाला का भूमि पूजन किया गया। इसके साथ ही निर्माण कार्य भी शुरू करा दिया गया है। गोशाला बनने के बाद निराश्रित गोवंशों के लिए आश्रय, इलाज और खाने-पीने समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

भूमि पूजन कार्यक्रम में नगर पंचायत के पदाधिकारी, अधिकारी और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि गोसेवा हमारी संस्कृति, संस्कार और जिम्मेदारी है। गोशाला का निर्माण गोवंशों को बेहतर आश्रय और सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि सरकार विकास के साथ जनकल्याण और गौसेवा को भी प्राथमिकता दे रही है। गोशाला बनने से गोवंशों की देखभाल और संरक्षण की व्यवस्था मजबूत होगी। भूमि पूजन के बाद विधायक समेत अतिथियों ने गोशाला परिसर में पौधरोपण भी किया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण महेश्वरी, ईओ विराज कुमार त्रिपाठी, मोनू गर्ग, महेंद्र प्रसाद शर्मा, हरिदत्त शर्मा, नीरज गोयल, अरविंद चौधरी, पिंटू कुमार समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed