फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Covered number plates evading the 'third eye'

Noida News: तीसरी नजर को चकमा दे रहे ढके नंबर प्लेट

Mon, 20 Jul 2026 01:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Covered number plates evading the 'third eye'
टेप, मिट्टी, स्टिकर और कपड़े के पीछे छिपी कानून तोड़ने की चाल, हर महीने औसतन 4800 से ज्यादा ऐसे वाहन पकड़े जा रहे
विज्ञापन



काव्यांश मिश्रा
नोएडा। जिले में यातायात व्यवस्था की निगरानी करने वाले कैमरे छेड़छाड़ की गई नंबर प्लेट वाले वाहनों के सामने बेअसर साबित हो रहे हैं। कार्रवाई से बचने के लिए वाहन चालक नंबर प्लेट पर टेप, मिट्टी, कपड़ा या रिफ्लेक्टिव स्टिकर लगाकर उसको छिपा रहे हैं। कई वाहन बिना नंबर प्लेट के ही सड़कों पर दौड़ रहे हैं। ऐसे में कैमरों से उनकी पहचान संभव नहीं हो पा रही और ट्रैफिक पुलिस को सड़क पर वाहनों को रोककर मैनुअल तरीके से जांच करनी पड़ रही है।

यातायात नियमों के उल्लंघन पर बढ़े जुर्माने के बाद चालक कार्रवाई से बचने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। कई मामलों में 10 हजार रुपये तक का चालान होने के डर से लोग नंबर प्लेट के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं। कैमरों की पकड़ से बचने के लिए नंबरों को ढक दिया जाता है या उन्हें इस तरह बदल दिया जाता है ताकि वे स्पष्ट दिखाई न दें। इससे न केवल यातायात नियमों का पालन प्रभावित हो रहा है, बल्कि कानून व्यवस्था के लिए भी चुनौती बढ़ गई है।
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस नियमित अभियान चलाकर ऐसे वाहनों की पहचान कर रही है। कैमरों से पहचान नहीं होने के कारण पुलिसकर्मियों को सड़कों पर तैनात रहकर संदिग्ध वाहनों की जांच करनी पड़ रही है। अधिकारियों का कहना है कि नंबर प्लेट के साथ छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है और लोगों से हाई-सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) लगवाने की अपील भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बिना नंबर प्लेट या फर्जी नंबर प्लेट वाले वाहन केवल यातायात नियमों के उल्लंघन तक सीमित नहीं हैं। मोबाइल छीनने, चेन स्नेचिंग और अन्य आपराधिक घटनाओं में भी ऐसे वाहनों का इस्तेमाल सामने आया है। कई मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान जब वाहन जब्त किए गए तो उनकी नंबर प्लेट में गड़बड़ी मिली। अधिकारियों का मानना है कि इस तरह के वाहनों पर और सख्ती से कार्रवाई होने पर अपराधों पर भी प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है।

नंबर प्लेट से छेड़छाड़ पर पांच हजार रुपये का जुर्माना

नंबर प्लेट के साथ छेड़छाड़ करने वाले वाहन चालकों पर पांच हजार रुपये का चालान किया जाता है। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार वर्ष 2026 में जनवरी से मई तक 26,454 वाहनों पर कार्रवाई की जा चुकी है। वर्ष 2025 में 64,225 और वर्ष 2024 में 60,248 वाहनों के चालान किए गए थे। औसतन हर महीने 4,800 से अधिक वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है।

अपराधियों की पहली पसंद बन रहे बिना नंबर प्लेट वाले वाहन
पुलिस जांच में सामने आया है कि मोबाइल लूट, चेन स्नेचिंग और अन्य वारदात में अक्सर ऐसे वाहनों का इस्तेमाल किया जाता है जिनकी नंबर प्लेट गायब होती है या उसमें छेड़छाड़ की गई होती है। पहचान छिपाने के कारण आरोपियों तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। ऐसे वाहनों पर सख्ती से कार्रवाई अपराध नियंत्रण में भी मददगार साबित हो सकती है।


कोट

फर्जी या छेड़छाड़ की गई नंबर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कैमरों में नंबर स्पष्ट नहीं आने पर हमारी टीमें सड़क पर वाहनों को रोककर जांच करती हैं। साथ ही वाहन चालकों से एचएसआरपी नंबर प्लेट लगवाने की अपील भी की जा रही है।
-अभय कुमार मिश्र, डीसीपी ट्रैफिक, गौतमबुद्ध नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed