{"_id":"61fc3b5f0354c73d7052ccf9","slug":"cousins-did-friend-s-for-seven-thousand-rupees-noida-news-noi630313696","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात हत्याहजार रुपये के लिए चचेरे भाइयों ने की थी दोस्त की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात हत्याहजार रुपये के लिए चचेरे भाइयों ने की थी दोस्त की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर में मजदूरी करने वाले दो चचेरे भाइयों ने सात हजार रुपये के विवाद में दोस्त की हत्या कर दी थी। 24 जनवरी की रात आरोपियों ने शराब पीकर पहले कान पर लगाने वाली गर्म पट्टी से दोस्त का गला दबाया। फिर पत्थर से हमला कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी दोस्त के शव को सूरजपुर क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई फ्रेट कॉरिडोर (डीएमएफसी) की लाइन के पास फेंककर फरार हो गए थे। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों हापुड़ निवासी हनी और प्रवीण को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया।
सूरजपुर कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर में रहने वाले तीन दोस्त राजेश, हनी और उसका चचेरा भाई प्रवीण सूरजपुर क्षेत्र में मजदूूरी करते थे। हनी और प्रवीण को राजेश ने सात हजार रुपये उधार दिए थे लेकिन वह रुपये नहीं लौटा रहे थे। 24 जनवरी की रात तीनों ने एक साथ शराब पी थी। इसके बाद तीनों सूरजपुर स्थित अपने कमरे पर लौट रहे थे। रास्ते में राजेश ने अपने सात हजार रुपये वापस मांगे। इस बात पर तीनों में विवाद हो गया। हनी और प्रवीण ने मिलकर गला दबाकर और पत्थर से हमला कर राजेश की हत्या कर दी थी।
25 जनवरी को राजेश का शव बरामद करने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा था लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई थी। मंगलवार को राजेश के कपड़े आदि देखकर परिजनों ने उसकी शिनाख्त की। इसके बाद पुलिस ने गहनता से जांच की। बृहस्पतिवार को पुलिस ने दोनों आरोपी हनी और प्रवीण को गुलिस्तानपुर के शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयोग की गई गर्म पट्टी, पत्थर व मृतक का आधार कार्ड भी बरामद किया है।
विज्ञापन
पैसे के विवाद में दोस्त ने की थी पीटकर हत्या
नोएडा। सेक्टर-39 कोतवाली पुलिस ने सदरपुर कॉलोनी में युवक की हत्या के आरोपी दोस्त को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को अदालत में पेश कर दिया। आरोपी हत्या के बाद से फरार था। आरोपी आफताब खान ने पैसे के लेन देन के विवाद में दोस्त राजकुमार की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।
नोएडा जोन के एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि 21 जनवरी को सदरपुर कॉलोनी निवासी राजकुमार का शव उसी के कमरे में नग्न अवस्था में मिला था। कमरे का बाहर से ताला लगा था। कई दिन तक युवक से परिजनों का संपर्क नहीं होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कमरे का ताला तोड़ा , अंदर उसका शव पड़ा था। मामले में राजकुमार के भाई ललित की ओर से आफताब खान के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस टीम और सर्विलांस टीम ने आफताब खान को सीसीटीवी फुटेज में देखा था। आरोपी पश्चिम बंगाल के आसनसोल का रहने वाला था।
पुलिस ने बताया कि आरोपी एसी ठीक करने का काम करता था। कुछ पैसे उससे राजकुमार ने ले लिए थे और वह देने में आनाकानी कर रहा था। इसलिए विवाद हुआ तो राजकुमार ने आफताब को थप्पड़ मार दिया। इस बात से गुस्से में आकर उसने राजकुमार के सीने में 30 से अधिक बार घूंसा मारा था। जिससे उसके मुंह और नाक से खून भी आया था। पुलिस के मुताबिक राजकुमार अपने कमरे में सो रहा था और उसने बनियान और अंडरवियर ही पहना हुआ था। जब आफताब आया तो उसने कंबल से निकलकर दरवाजा खोल दिया और वापस कंबल में जा घुसा। वहीं पर आफताब भी बैठ गया था। पैसे के लेन देन को लेकर विवाद हो गया था। आफताब ने दोस्त की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। कपड़े फाड़कर मामला लड़की से जोड़ने का प्रयास किया था।