{"_id":"612fd0638ebc3e7a1f5e103d","slug":"court-sends-pinky-chaudhary-to-one-day-police-custody-remand-noida-news-noi60224681","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंतर मंतर नारेबाजी मामला: अदालत ने पिंकी चौधरी को एक दिन के पुलिस रिमांड में भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंतर मंतर नारेबाजी मामला: अदालत ने पिंकी चौधरी को एक दिन के पुलिस रिमांड में भेजा
विज्ञापन
नई दिल्ली। अदालत ने जंतर मंतर भड़काऊ नारेबाजी मामले में हिंदू रक्षा दल के प्रमुख भूपिंदर तोमर उर्फ पिंकी चौधरी को एक दिन के पुलिस रिमांड में भेज दिया। पिंकी चौधरी ने मंगलवार को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया था।
पटियाला हाउस अदालत के महानगर दंडाधिकारी प्रयांक नायक ने पिंकी चौधरी से एक दिन रिमांड में रखकर पूछताछ करने की अनुमति दी। हाईकोर्ट ने पिंकी चौधरी को गिरफ्तारी से राहत देने से इनकार कर दिया था। इससे पहले निचली अदालत ने उसकी अग्रिम जमानत याचिका भी खारिज कर दी थी।
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अनिल अंतिल ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा कि हम तालिबान राज्य नहीं है। हमारे देश में कानून का राज ही शासन का पवित्र सिद्धांत है। पूरा देश जब आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है तब भी ऐेसे कुछ लोग हैं जो असहिष्णु और स्व: केंद्रित हैं।
विज्ञापन
अदालत ने कहा था कि आरोपी के खिलाफ गंभीर आरोप हैं। इस मामले में उसकी लिप्तता पेश की गई सामग्री से प्रथम दृष्टया साफ नजर आती है। इतिहास में ऐसी कई घटनाएं हैं जब सांप्रदायिक तनाव से दंगे हुए और आम लोगों के जान-माल का नुकसान हुआ। - एजेंसी