फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   court notice

सीबीआई टीम पर हमले के आरोपियों के घर कुर्की के नोटिस चस्पा

Tue, 21 May 2019 01:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
court notice
सीबीआई टीम पर हमले के 3 आरोपियों के घर कुर्की का नोटिस
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण के 126 करोड़ के घोटाले में आरोपी एएसआई सुनील दत्त की गिरफ्तारी के लिए सुनपुरा गांव में दबिश करने गई सीबीआई टीम पर हमला हुआ था। इस दौरान आरोपी यदुवीर को मौके से गिरफ्तार किया गया था। जबकि सुनील दत्त ने आत्मसमर्पण कर दिया था। वहीं, फरार चल रहे धर्मेंद्र, सुखबीर समेत तीन आरोपी गैर जमानती वारंट होने के बावजूद कोर्ट में पेश नहीं हुए। अब आरोपियों के घर एक माह के भीतर कोर्ट में नहीं पेश होने पर कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया गया है। दरअसल, मुख्य आरोपी पूर्व तहसीलदार रणवीर सिंह ने गिरफ्तारी से बचने के लिए सीबीआई के इंस्पेक्टर वीएस राठौर व सुनील दत्त से संपर्क किया था। आरोप था कि यूपी पुलिस के अज्ञात अधिकारी की मदद से रणवीर सिंह से रिश्वत ली गई है। सीबीआई ने तहसीलदार रणवीर व इंस्पेक्टर वीएस राठौर को रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया था। सीबीआई को जानकारी मिली थी कि एएसआई सुनील दत्त के हिस्से के दस लाख रुपये आए थे। टीम ने 23 अगस्त को सुनील दत्त की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी थी। आरोप था कि हमले के साथ साथ आरोपियों ने टीम की डायरी, मोबाइल व आईकार्ड भी जला दिए।

वर्जन
तीनों आरोपी फरार हैं। कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपियों के घर नोटिस चस्पा किए गए हैं। अगर एक माह के भीतर वह अदालत में पेश नहीं होते तो कुर्की की जाएगी।
विज्ञापन

अनिता चौहान, थाना प्रभारी ईकोटेक-3
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed