फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   court decision

Noida News: फरेबी जालसाज काे कोर्ट ने नहीं दी अग्रिम जमानत

Tue, 23 Sep 2025 06:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 06:36 PM IST
विज्ञापन
court decision
- यमुना प्राधिकरण की फर्जी वेबसाइट बनाकर ठगी का है आरोप
विज्ञापन

(अदालत से)
माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। सत्र न्यायालय ने जमीनी धोखाधड़ी के मामले में 18 लाख रुपये की ठगी के आरोपी मधुर सहगल की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। न्यायाधीश ने कहा कि मामला संगठित और सक्रिय आर्थिक अपराध से जुड़ा है। जिसमें आरोपी की भूमिका गंभीर पाई जा रही है।

अभियोजन पक्ष के अनुसार शिकायतकर्ता अंकित शर्मा ने थाना फेज-1 नोएडा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी पत्नी ने जुलाई 2021 में यमुना भूखंड योजना की वेबसाइट पर प्लॉट स्कीम में पंजीकरण कराया था। योजना में चार श्रेणियों के लोगों को ही पात्र माना गया था और ऑनलाइन ड्रॉ में उनकी पत्नी के नाम प्लॉट निकला था। इसके बाद शिकायतकर्ता कंपनी स्टार इंफासोल प्राइवेट लिमिटेड के दफ्तर पहुंचे। जहां उन्हें मधुर सहगल, अर्चना थापा और अमनप्रीत सिंह ने किस्तों में भुगतान की शर्त पर प्लॉट देने का आश्वासन दिया। वादी पक्ष ने सात किस्तों में कुल 24 लाख रुपये जमा करने का समझौता किया था। तय समय पर छह किस्तों में 18.03 लाख रुपये कंपनी के खाते में ऑनलाइन जमा भी कराए गए।
विज्ञापन

लेकिन, जब वादी ने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण से जानकारी की तो पता चला कि प्राधिकरण ने इस कंपनी के साथ किसी भी तरह की योजना शुरू नहीं की थी। इसके बाद पीड़ित को कंपनी के दफ्तर बंद मिले और आरोपी टालमटोल करने लगे। आरोपियों ने फर्जी वेबसाइट बनाकर और झूठे दस्तावेजों के आधार पर योजनाबद्ध तरीके से ठगी को अंजाम दिया। अदालत ने आरोपी की दलीलें अस्वीकार करते हुए कहा कि मामले में आरोप गंभीर हैं और आरोपी की सक्रिय भूमिका उजागर होती है। इसलिए अग्रिम जमानत देने का कोई आधार नहीं बनता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed