फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Courier goods looted from container going to Indore

कोरियर का सामान लेकर जा रहे कंटेनर से लूट

Sun, 13 Dec 2020 10:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Courier goods looted from container going to Indore
तावडू। तावडू-बिलासपुर सड़क मार्ग पर स्थित निजी कंपनी के वेयरहाउस से कोरियर का सामान लेकर मध्य प्रदेश के इंदौर के लिए रवाना हुए कंटेनर से नुंह-तावडू मार्ग पर स्थित सीलखो पहाड़ में लूटपाट की गई। चालक की शिकायत पर पुलिस ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। करीब सवा तीन महीने पहले तावडू बिलासपुर सड़क मार्ग पर कलवाड़ी मोड़ के नजदीक कोरियर कंपनी के एक कंटेनर को लूटकर जलाने का मामला सामने आया था।
विज्ञापन

अभिषेक कुमार निवासी मोहम्मदपुर मड़िया, जिला जौनपुर, उत्तर प्रदेश ने बताया कि वह वीर रोडवेज ट्रांसपोर्ट तावडू की गाड़ी चलाता है। गत रविवार को वह तावडू़-बिलासपुर सड़क मार्ग पर गांव पथरेड़ी में स्थित निजी कंपनी के वेयरहाउस से कोरियर का सामान कंटेनर में लेकर जा रहा था। देर रात वह मध्य प्रदेश के इंदौर के लिए सामान लेकर रवाना हुआ था। रात करीब एक बजे वह कंटेनर को लेकर नुह-तावडू सड़क पर गांव सीलखो के नजदीक पहुंचा और चढ़ाई पर धीमी गति से चल रहा था। तभी तीन बदमाश कंटेनर में सवार हो गए और उस पर तमंचा तान दिया। बदमाश उसे ड्राइवर सीट से हटाकर खुद गाड़ी चलाकर नजदीकी में बने एक पुराने धर्मकांटे के पास ले गए। इसके बाद उसे वहां बांध दिया। एक बदमाश उस पर तमंचा ताने रहा, जबकि दो अन्य ने कंटेनर की सील तोड़कर सामान चोरी कर लिया। चालक का आरोप है कि इसके बाद बदमाश कंटेनर को नूंह की तरफ ले गए और फिर वापस लाकर छोड़ दिया। बदमाशों ने उसके पर्स में रखे 5 हजार रुपये भी छीन लिए और फरार हो गए। वे स्थानीय मेवाती भाषा में बातचीत कर रहे थे। उनके जाने के बाद उसने कंपनी को सूचना दी।
विज्ञापन

सदर थाने के कार्यवाहक प्रभारी जगदीश ने बताया कि पुलिस कंटेनर को लेकर तावड़ू पहुंची। यहां कोरियर के सामान की जांच की गई तो लाखों रुपये कीमत का माल गायब पाया गया। चालक की शिकायत पर तीन बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले सामान लूट जला दिया था कंटेनर
इससे पहले 26 -27 सितंबर की रात एक कोरियर कंपनी का कंटेनर फरीदाबाद से तावडू के बिलासपुर रोड पर स्थित वेयरहाउस में सामान ला रहा था। गांव कलवाड़ी बस स्टैंड के नजदीक कुछ अज्ञात बदमाशों ने कंटेनर के सामने स्कॉर्पियो गाड़ी लगाकर चालक को बंधक बना लिया। इसके बाद तावडू के गांव बावला में लगभग 45 लाख रुपये का सामान लूटने के बाद कंटेनर को आग के हवाले कर दिया। दोनों वारदात शनिवार और रविवार की देर रात हुई हैं। पुलिस इस एंगल की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed