नूंह। एससी सेल के जिलाध्यक्ष मदन तंवर पार्षद की अध्यक्षता में शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं और नेताओं ने पुण्यतिथि पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान हरियाणा कांग्रेस विधायक दल के उप नेता और नूंह विधायक आफताब अहमद ने कहा कि देश गांधीवादी विचारधारा से ही आगे बढ़ रहा है। भले ही नाथूराम गोडसे ने उनकी हत्या कर दी हो, लेकिन उनकी विचारधारा को कोई नहीं मार सकता।
उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य है कि आज देश में कुछ सत्ता से जुड़ी ताकतें गांधी की विचारधारा के विपरीत और गोडसे की विचारधारा को पनपाने का काम कर रही हैं। लेकिन, देश गांधी की विचारधारा से ही आजाद हुआ था। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश में गांधीवादी विचारधारा की बेहद जरूरत है, क्योंकि देश उसी रास्ते पर आगे बढ़ सकता है। पीसीसी सदस्य चौधरी महताब अहमद ने कहा कि मेवात गांधी की जमीन है और इस सरजमीं की कण-कण में गांधी के विचार बसे हैं। इस मौके पर चेयरमैन मदन तंवर, अरशद चेयरमैन टांई, अख्तर चंदेनी, नईम इकबाल, इक्का, शौकत, सेरम नंबरदार, नवाब नंबरदार, हाजी बशीर, अनिश, अय्यूब सहरावत, रहमान मेवली, करीम छावा, उस्मान, अब्बास, इमरान, कायम व नसीम सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।